Hindi NewsBihar NewsNiece and maternal uncle love marriage after one year girl committed suicide
मामा-भगिनी और लव मैरिज, 1 साल बाद युवती ने क्यों दे दी जान

मामा-भगिनी और लव मैरिज, 1 साल बाद युवती ने क्यों दे दी जान

संक्षेप:

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सुदर्शन राम और निरंजनी कुमारी तीन-चार वर्ष से प्रेम करते थे। दोनों नाता में मामा-भगिनी थे। दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। इसकी सूचना मिलते ही गांव में पंचायती की गई। लेकिन, दोनों ने किसी की नहीं सुनी और शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे।

Jan 14, 2026 10:13 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, अधौरा, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहार में एक लड़की ने अपने घरवालों से बगावत कर अपने मामा से शादी रचा ली। शादी के करीब 1 साल बाद अब युवती ने अचानक आत्महत्या कर ली है। इस घटना से सभी अचंभित हैं। मामला बिहारशरीफ जिले का है। यहां अधौरा थाना के चैनपुरा गांव में सोमवार की रात एक विवाहित ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका 23 वर्षीया निरंजनी कुमारी चैनपुरा निवासी सुदर्शन राम की पत्नी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान मृतका के पति, सास व ससुर चूड़ा कुटवाने मील में गए थे। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक मृतका के मायके वालों की ओर से मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि सुदर्शन राम और निरंजनी कुमारी तीन-चार वर्ष से प्रेम करते थे। दोनों नाता में मामा-भगिनी थे। दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। इसकी सूचना मिलते ही गांव में पंचायती की गई। लेकिन, दोनों ने किसी की नहीं सुनी और शादी करने की जिद्द पर अड़े रहे। पिछले वर्ष भभुआ में दोनों कोर्ट मैरेज कर बाहर चले गए। सुदर्शन किसी फैक्ट्री में काम करके खर्च चलाता था। दोनों स्नातक पास हैं।

ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: केंद्र ने रोका पैसा, बिहार में नौ लाख घरों का निर्माण अटका

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि दस दिन पहले सुदर्शन अपनी पत्नी को लेकर चैनपुर अपने घर आया था। सोमवार की शाम 7:30 बजे जब परिवार के सदस्य चूड़ा कुटवाने मिल में गए थे, तब निरंजनी गला में दुपट्टा बांध लकड़ी के गोल (धरन) से लटक गई। चूड़ा कुटवाकर परिजन लौट तो दृश्य देख अवाक रह गए। इसी सूचना पर लड़की की मां रमौती देवी आई। वह उसी रात अधौरा थाना गई और घटना की जानकारी 9:50 बजे पुलिस को दी। पुलिस रात में उसकी मां को लेकर चैनपुरा गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा किया।

ये भी पढ़ें:बिहार में चार दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी, तापमान नहीं बदलेगा; कैसा रहेगा मौसम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।