Hindi NewsBihar NewsNIA raids premises of private teacher in Bihar, seizes documents large transactions from account suspected
बिहार में प्राइवेट टीचर के ठिकानों पर NIA की रेड, कई दस्तावेज जब्त; खाते से बड़े ट्रांजेक्शन की आशंका

बिहार में प्राइवेट टीचर के ठिकानों पर NIA की रेड, कई दस्तावेज जब्त; खाते से बड़े ट्रांजेक्शन की आशंका

संक्षेप:

बिहार के पूर्वी चंपारण में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) की बड़ी कार्रवाई की गई है। मोतिहारी में एक प्राइवेट शिक्षक मनोज पाठक के ठिकानों पर एनआईए रेड कर रही है। शिक्षक के ठिकानों से कई बैग और दस्तावेज जब्त किए गये हैं।

Nov 30, 2025 09:18 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के पूर्वी चंपारण में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) की बड़ी कार्रवाई की गई है। मोतिहारी में एक प्राइवेट शिक्षक मनोज पाठक के ठिकानों पर एनआईए रेड कर रही है। शिक्षक के ठिकानों से कई बैग और दस्तावेज जब्त किए गये हैं। एजेंसी की ओर से कोई जानाकारी नहीं दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक के खाते से बड़े लेन देन के सबूत मिलने पर एनआई यह कार्रवाई कर रही है। जांच में बड़े खुलासे की संभवना जताई जा रही है। चकिया थाना के कोयला बेलवा गांव में नारायण पाठक के घर पर छापेमारी चल रही है। आदापुर में एनआईए की कार्रवाई चल रही है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनआईए की टीम ने सुबह करीब 4:30 बजे मनोज पाठक के घर पहुंची और मकान को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान टीम परिवार के सदस्यों से एक कमरे में पूछताछ कर रही थी। इस अभियान में चकिया थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष, मेहसी थाना और जय बजरंग थाना की पुलिस भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें:मदनी के 'जिहाद' की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताई परिभाषा; कह दी बड़ी बात

जानकारी के अनुसार पूरा मामला फेक करेंसी और हवाला से जुड़ा बताया जा रहा है। इसका नेपाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है। दरअसल नारायण पाठक की पुत्री प्रियंका की शादी वर्ष 2012 में नेपाल के धीरज तिवारी से हुई थी। प्रियंका की मौत हार्ट अटैक से 2018 में हो गई थी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका के खाते से पैसे ट्रांजेक्शन का मामला आ रहा है। धीरज तिवारी को सुसराल कोयला बेलवा से गिरफ्तार किया गया।

धीरज तिवारी नेपाली नागरिक है जो दुबई में रहता है। उसका भारती आधार और पैन मिलने की जानकारी मिली है। पत्नी की मौत के बाद उसने साली से शादी कर ली थी। लेकिन पहली पत्नी प्रियंका की मौत के बाद भी धीरज उसके बैंक के खाते से लेनदेन कर रहा था। इस मामले में बैंक अधिकारियों पर शक जाहिर किया जा रहा है। 2018 में प्रियंका की मौत के बाद भी उसका खाता कैसे चल रहा था यह बड़ा सवाल है।

छापेमारी में चकिया डीएसपी संतोष कुमार व कई थाने की पुलिस शामिल है। इधर, आदापुर के अररा गांव में जितेन्द्र सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वह अपने ससुराल बद्री सहनी के यहां आया था। वह हरपुर थाने के ऊंचीडीह का रहने वाला है। उसके साढ़ू का घर नेपाल में है।

ये भी पढ़ें:मोकामा में रिसेप्शन का भोज खा अब तक 500 बीमार, रसगुल्ला और पनीर के नमूने लैब गए
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।