Hindi NewsBihar NewsNIA raid at retired postmaster mohammad haddi in delhi bomb blast case seized mobile
बिहार से जुड़े दिल्ली बम ब्लास्ट के तार? मोहम्मद हादी के घर NIA की रेड; दीवार पर मेटल डिटेक्टर लगा तलाशी

बिहार से जुड़े दिल्ली बम ब्लास्ट के तार? मोहम्मद हादी के घर NIA की रेड; दीवार पर मेटल डिटेक्टर लगा तलाशी

संक्षेप:

एनआईए की टीम में शामिल सुरक्षा बल घर के दरवाजे की दीवार फांदकर पहले अंदर गए। इसके बाद मुख्य गेट खोलकर अधिकारियों की टीम अंदर दाखिल हो गई। घर का दरवाजा खुलवाकर गृह स्वामी को एनआईए की टीम ने अपना परिचय दिया।

Nov 30, 2025 12:58 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, खगड़िया
share Share
Follow Us on

तो क्या अभी हाल ही में दिल्ली में हुए बम धमाके का कनेक्शन बिहार से जुड़ा है? दरअसल बिहार के खगड़िया जिले में अहले सुबह एनआईए की रेड के बाद यह सवाल उठने लगे हैं। पटना की एनआई की टीम ने रविवार की तड़के ज़िले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव में सोमवार की तड़के सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर मो. हादी के घर छापेमारी की। छापेमारी के लिए आधा दर्जन अधिकारियों की टीम तड़के तीन बजे ही पहुंच गई थी। जो लगभग पांच घंटे घर मे लैपटॉप, मोबाइल आदि की जांच की। वही घर की तलाशी ली। जांच से परिजनों में हड़कंप दिखा। टीम ने दीवार में मेटल डिटेक्टर लगाकर या लगाने की भी कोशिश की है कि कोई विस्फोटक पदार्थ घर में छिपा कर रखा गया है या नहीं? जिस समय एनआईए की टीम पहुंची घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मुख्य गेट बंद था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एनआईए की टीम में शामिल सुरक्षा बल घर के दरवाजे की दीवार फांदकर पहले अंदर गए। इसके बाद मुख्य गेट खोलकर अधिकारियों की टीम अंदर दाखिल हो गई। घर का दरवाजा खुलवाकर गृह स्वामी को एनआईए की टीम ने अपना परिचय दिया। साथ ही उन्हें यह भी कहा कि चेक कर लें कि मेरे पास कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं है। इसके बाद घर की तलाशी व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालना शुरू किया गया।

मोबाइल साथ ले गई NIA की टीम

जांच के दौरान सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के पुत्र का एक मोबाइल जब्त कर टीम अपने साथ ले गई। वही मोबाइलधारक उसके पुत्र को 1 दिसंबर को पटना आकर जांच में सहयोग की बात कही। जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेरे रखा। अगल-बगल के लोगों को घर के पास स्थित गली से निकलने पर रोक लगा दिया था। इस जांच को दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की गई है। आपको बता दें कि लाल किले के पास एक कार में 10 नवंबर को हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे।

ये भी पढ़ें:ना पासपोर्ट, ना वीजा और ना टिकट; नाईजीरियाई युवक बिहार में क्या कर रहा था
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।