Hindi NewsBihar NewsNew Government formation in Bihar meeting at Nitish Kumar house after NDA big win
बिहार में अब सरकार गठन पर हलचल तेज, नीतीश कुमार के आवास पहुंचने लगे नेता

बिहार में अब सरकार गठन पर हलचल तेज, नीतीश कुमार के आवास पहुंचने लगे नेता

संक्षेप: बिहार चुनाव में बंपर जीत के बाद एनडीए में नई सरकार और कैबिनेट के गठन पर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। चिराग पासवान समेत अन्य नेताओं ने सीएम आवास पर पहुंचकर नीतीश से मुलाकात की।

Sat, 15 Nov 2025 11:33 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीते के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। भाजपा, जेडीयू समेत अन्य घटक दलों में विमर्श का दौर शुरू हो गया है। चुनाव नतीजों की घोषणा के अगले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हलचल तेज है। जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सुबह ही सीएम आवास पहुंच गए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी नीतीश से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि नई सरकार के शपथग्रहण, कैबिनेट गठन समेत अन्य मुद्दों पर एनडीए में मंथन चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जेडीयू के वरीय नेता विजय चौधरी, श्याम रजक समेत अन्य नेताओं ने भी पटना के एक अणे मार्ग पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। नीतीश से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में लोजपा-रामविलास के मुखिया चिराग पासवान ने कहा कि वह एनडीए की जीत को लेकर सीएम का आभार जताने आए थे।

ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार ही बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, PM मोदी ने भी दे दिए संकेत
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसलिए उनसे मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। चिराग ने कहा कि नीतीश ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका को सराहा है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग (महागठबंधन) लोजपा और जदयू के बीच तकरार की झूठी अफवाह फैला रहे थे। इस चुनाव में दोनों ही दलों ने एकजुटता दिखाते हुए एक-दूसरे के उम्मीदवारों को जिताने में मदद की।

नीतीश ही अगले मुख्यमंत्री बनेंगे- जेडीयू नेता

जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने सीएम आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, “पूरा एनडीए एकजुट है। सभी लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़े, नीतीश ही हमारे नेता हैं और वी अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे।”

बिहार चुनाव रिजल्ट में एनडीए से किस पार्टी की कितनी सीटों पर जीत-

  • भाजपा- 89
  • जदयू- 85
  • लोजपा आर- 19
  • हम- 5
  • रोलोमो- 4

नई सरकार के गठन पर क्या बोली भाजपा

चुनाव नतीजों के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले सभी पांचों दल अपने-अपने नेता का चयन करेंगे। इसके बाद एनडीए एक साथ बैठकर गठबंधन के विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। यही संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।