दिल्ली जाने वाली अमृत भारत शाम 4.30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी, 22 कोच वाली दो ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार

Jul 16, 2025 08:00 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share

इसी तरह दरभंगा से दोपहर बाद तीन बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 11:25 होते हुए दूसरे दिन सुबह पांच बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी और दोपहर 1:50 पर गोरखपुर से खुलकर रात 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

दिल्ली जाने वाली अमृत भारत शाम 4.30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी, 22 कोच वाली दो ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार

पटना से नई दिल्ली और दरभंगा से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच चलने वाली नई अमृत भरत ट्रेन चलाने का प्रस्तावित शेड्यूल रेल प्रशासन ने तैयार कर लिया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही इसकी समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। पटना जंक्शन से यह ट्रेन शाम साढ़े चार बजे खुलेगी। गौर हो कि मोतिहारी से 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसे लेकर पूर्व मध्य रेलवे और एएनई रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पटना से दिल्ली के लिए कुल 18 और दरभंगा से गोमतीनगर तक कुल 15 स्टॉपेज अभी मौजूदा समय में प्रस्तावित शेड्यूल तैयार किया गया है। इसके अनुसार पटना जंक्शन से प्रस्तावित अमृत भारत का संभवत: समय शाम 4:30 बजे के आसपास रखने का प्रस्ताव है। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। दोनों ट्रेनें वातानुकूलित नहीं होंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास में आरक्षण होगा। इन ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचने में न्यूनतम 20 प्रतिशत समय की बचत हो सकेगी।

इसी तरह दरभंगा से दोपहर बाद तीन बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 11:25 होते हुए दूसरे दिन सुबह पांच बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी और दोपहर 1:50 पर गोरखपुर से खुलकर रात 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Board 12th Result 2026 Live, बिहार न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।