Hindi NewsBihar NewsNeither OBC nor Muslim Mahagathbandhan fail to woos core Voters Matirize Exit Poll Caste survey
तो मुस्लिम-OBC को भी एकजुट न रख पाया MGB? किस समुदाय ने किसे दिए वोट; क्या कह रहा ये सर्वे

तो मुस्लिम-OBC को भी एकजुट न रख पाया MGB? किस समुदाय ने किसे दिए वोट; क्या कह रहा ये सर्वे

संक्षेप: मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, 51 फीसदी OBC और 49 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने NDA गठबंधन को वोट दिया है, जबकि 78 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने तेजस्वी की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन को वोट दिया है।

Tue, 11 Nov 2025 09:54 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। दूसरे चरण में भी रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई है और यह आंकड़ा ऐतिहासिक 68.79 फीसदी पर जा पहुंचा है। पहले चरण में लोगों ने करीब 64 फीसदी वोटिंग की थी। दोनों चरणों को मिलाकर कुल औसतन 66.93 फीसदी लोगों ने वोट किए। इस बीच, तमाम सर्वे एजेंसियों और टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने के आसार जताए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैट्रिज के एग्जिट पोल में NDA को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का दावा किया गया है। जनसुराज के 0 से 2 और अन्य को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के नतीजों में कहा गया है कि बिहार के ओबीसी और अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है।

ये भी पढ़ें:Bihar Exit Polls: महागठबंधन की सरकार बना रहा यह एग्जिट पोल, 140 सीटों का अनुमान
Bihar Exit Polls, बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

51% OBC नीतीश के पक्ष में?

मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, 51 फीसदी ओबीसी और 49 फीसदी अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने NDA गठबंधन को वोट दिया है, जबकि 78 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने तेजस्वी की अगुवाई वाले विपक्षी महागठबंधन को वोट दिया है। बता दें कि तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओबीसी औग दलितों के साथ-साथ मुस्लिमों के कह और हुकूक की बात करते रहे हैं और आरक्षण की सीमा बढ़ाने का ऐलान करते रहे हैं। बावजूद इसके OBC समुदाय की आधी से ज्यादा आबादी ने NDA के पक्ष में वोट दिया है।

राज्य का जातिगत तानाबाना

बिहार में जाति हमेशा से एक अहम फैक्टर रहा है। अक्टूबर 2023 के सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 13 करोड़ से ज़्यादा आबादी का 60 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा हाशिए पर पड़े समुदायों से ताल्लुक रखता है। लगभग 85 फीसदी आबादी OBC, EBC या SC वर्ग या ST समुदाय से आती हैं। राज्य में 36% EBC, 27.1% BC, 19.7% SC और 1.7% ST और 15.5% सामान्य वर्ग से आते हैं।

ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार एग्जिट पोल में नीतीश की NDA सरकार, तेजस्वी को नुकसान, पीके बेहाल

सबसे ज्यादा यादव उम्मीदवार राजद से

उम्मीदवारों के विश्लेषण से पता चलता है कि विभिन्न जातियों और समुदायों के राजनेताओं को टिकट देने में दोनों पक्षों ने कमोबेश एक-दूसरे से बराबरी की है। हालाँकि महागठबंधन ने यादव समुदाय तक पहुँच बढ़ाने पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित किया। महागठबंधन ने 67 यादव को टिकट दिए थे, जबकि एनडीए ने केवल 19 यादव उम्मीदवार उतारे। नीतीश ने अपनी जाति यानी कुर्मी समुदाय से 14 लोगों को टिकट दिया था, जबकि विपक्ष ने इस जाति के सात उम्मीदवार उतारे थे।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar chunav voting, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।