Hindi NewsBihar NewsNDA will win 100 out of 121 seats no one from Lalu family will become MLA claims Samrat Choudhary
121 में 100 सीटें जीतेगा NDA, लालू परिवार से कोई विधायक नहीं बनेगा; सम्राट चौधरी का दावा

121 में 100 सीटें जीतेगा NDA, लालू परिवार से कोई विधायक नहीं बनेगा; सम्राट चौधरी का दावा

संक्षेप:

बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 में से 100 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि लालू परिवार से कोई भी इस बार नहीं जीतने वाला है।

Nov 06, 2025 06:27 pm ISTJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया कि 121 में से 100 सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार का कोई भी सदस्य इस बार विधायक नहीं बनेगा। सम्राट ने कहा कि इस बार 2010 के विधानसभा चुनाव का भी रिकॉर्ड टूटने वाला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता सम्राट चौधरी ने गुरुवार शाम को पटना में पार्टी के मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने एनडीए के पक्ष में मतदान करने वाले सभी मतदाताओं का आभार जताया। बता दें कि 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को पहले चरण में वोट डाले गए। शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पहले फेज में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।

गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में भी सम्राट चौधरी ने दावा किया था कि महागठबंधन का पहले चरण में ही सुपड़ा साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद और कांग्रेस फिनिश होने वाली है।

पहले चरण में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट पर भी मतदान हुआ। यहां से सम्राट चौधरी भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं, लालू परिवार से तेजस्वी यादव की राघोपुर (वैशाली) और तेज प्रताप यादव की महुआ (वैशाली) सीट पर भी गुरुवार को पहले चरण में मतदान हुआ।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।