Hindi NewsBihar NewsNDA Manifesto Details bihar election 2025 nda manifesto sankalp patra jobs metro expressway women farmer vikas 10 point
NDA के घोषणापत्र में क्या है खास? 10 प्वाइंट में जानिए बिहार के लिए बड़े-बड़े चुनावी वादे

NDA के घोषणापत्र में क्या है खास? 10 प्वाइंट में जानिए बिहार के लिए बड़े-बड़े चुनावी वादे

संक्षेप:

NDA Manifesto: एनडीए ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने इस घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र 2025’ नाम दिया है। इस घोषणापत्र में क्या है खास आइए जानते हैं।

Oct 31, 2025 10:56 am ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NDA Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए ने शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र 2025’ जारी किया। पटना के मौर्या होटल में एनडीए के तमाम आला नेताओं की मौजूदगी में इस घोषणापत्र को जारी किया गया। एनडीए के घोषणापत्र में युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं। इसके अलावा चार शहरों में मेट्रो और 7 नए एक्सप्रेस वे बनाने का भी वादा किया गया है। यहां जानिए एनडीए के घोषणापत्र के 10 अहम प्वाइंट...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. हर युवा को नौकरी और रोजगार का वादा

एनडीए ने वादा किया है कि हर युवा को नौकरी दी जाएगी। सरकार बनने पर एक करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी गई है।

2. महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता योजना

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू होगी। इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

3. किसानों के लिए MSP और सम्मान निधि का विस्तार

किसानों को फसलों का सही दाम दिलाने के लिए MSP गारंटी कानून लागू करने का वादा किया गया है। साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि और दायरा बढ़ाया जाएगा।

4. सात नए एक्सप्रेसवे और 3600 किलोमीटर रेल आधुनिकीकरण

एनडीए ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान देने के लिए 7 एक्सप्रेसवे और 3600 किमी रेल ट्रैक को अपग्रेड करने का वादा किया है।

5. चार नए शहरों में मेट्रो सेवा

पटना के अलावा चार नए शहरों जैसे कि गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है।

6. न्यू पटना ग्रीनफील्ड सिटी का विकास

राजधानी के पास ‘न्यू पटना’ नाम का एक नया शहर बसाने की योजना है, जिसमें उद्योग, आईटी पार्क और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं होंगी।

7. औद्योगिक मिशन से निवेश और रोजगार

बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश से विकसित बिहार औद्योगिक मिशन बनाया जाएगा। हर जिले में फैक्ट्रियां लगेंगी।

8. गरीबों के लिए पंचामृत योजना

गरीब परिवारों को राहत देने के लिए पंचामृत गारंटी दी गई है, जिसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख पक्के मकान और पेंशन योजना।

9. शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस

बच्चों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा और पौष्टिक भोजन की गारंटी दी गई है। हर नागरिक को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का भरोसा।

10. बाढ़ मुक्त बिहार और आध्यात्मिक पर्यटन

एनडीए ने अगले पांच सालों में बाढ़ मुक्त बिहार बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही मां जानकी मंदिर, विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर को ग्लोबल पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।