बिहार चुनाव में कुशवाहा वोटरों को साधने में क्यों जुटी एनडीए, बीजेपी और जेडीयू ने 7-7 प्रत्याशियों को दिए टिकट

बिहार चुनाव में कुशवाहा वोटरों को साधने में क्यों जुटी एनडीए, बीजेपी और जेडीयू ने 7-7 प्रत्याशियों को दिए टिकट

संक्षेप:

बीजेपी के कुशवाहा चेहरे और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। जेडीयू ने अजय कुशवाहा को मीनापुर, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा, मनहार से उमेश सिंह कुशवाहा को टिकट थमाया है।

Oct 16, 2025 10:32 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

बिहार में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। वैसे तो सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जीत की गोटी सेट करने में जुटी हैं। इस बीच एनडीए ने इस चुनाव में कुशवाहा वोटरों पर विशेष तौर से फोकस किया है। दरअसल बीजेपी और एनडीए गठबंधन में उसकी सहयोगी जेडीयू ने अपने उम्मीदवारों की जो लिस्ट अब तक जारी की है उसमें दोनों ही पार्टियों ने 7-7 कुशवाहा उम्मीदवारों को टिकट थमाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में काफी संख्या में कुशवाहा वोटर महागठबंधन की तरफ शिफ्ट कर गए थे और इसकी वजह से इस चुनाव में एनडीए को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था। खासकर दक्षिण बिहार में एनडीए को इसका नुकसान हुआ था। काराकाट, बक्सर और आरा जहां कुशवाहा वोटरों की संख्या ठीकठाक है वहां एनडीए की हार हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
बिहार में खौफ वापस लाना चाहते हैं, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को टिकट पर भड़की BJP

लेकिन अब 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए कुशवाहा वोटरों में किसी भी तरह की टूट का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। बीजेपी के कुशवाहा चेहरे और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। जेडीयू ने अजय कुशवाहा को मीनापुर, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा, मनहार से उमेश सिंह कुशवाहा, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा और जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा को टिकट थमाया है।

कुशवाहा के अलावा जेडीयू ने धानुक जाति के प्रत्याशियों को भी टिकट थममाया है। मुंगेर, भागलपुर, मधुबनी, सुपौल और दरभंगा में इनकी आबादी अच्छी मानी जाती है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।