Hindi NewsBihar NewsNaxalite area commander rewardy 50,000 killed by STF 20 rounds of crossfire in Begusarai Bihar
50 हजार का इनामी नक्सली एरिया कमांडर ढेर, एसटीएफ ने मार गिराया; 20 राउंड क्रॉस फायरिंग

50 हजार का इनामी नक्सली एरिया कमांडर ढेर, एसटीएफ ने मार गिराया; 20 राउंड क्रॉस फायरिंग

संक्षेप:

बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम बुधवार दोपहर बाद नोनपुर गांव के पास पहुंची। वहां बहियार में दयानंद को घेर लिया गया। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Dec 31, 2025 11:24 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर को एसटीएफ ने मार गिराया। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के नोनपुर बहियार में पुलिस से मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर दयानंद मालाकार उर्फ छोटू ढेर हो गया। नक्सलियों की फायरिंग में एक जवान को भी गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दयानंद मालाकार योगेंद्र मालाकार का पुत्र था। वह 50 हजार रुपए का इनामी था। दयानंद पर बेगूसराय के अलावा खगड़िया, मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की टीम बुधवार दोपहर बाद नोनपुर गांव के पास पहुंची। वहां बहियार में दयानंद को घेर लिया गया। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दयानंद को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस एनकाउंटर की खबर मिलते ही जिले में सनसनी फैल गयी।

ये भी पढ़ें:सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की मौत, अस्पताल में हंगामा, पुलिस-पब्लिक में भिड़ंत

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी आशीष भारती, एसपी मनीष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि नक्सली के साथ एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की मुठभेड़ में नक्सलियों की फायरिंग में एक जवान को गोली लगी है। इससे वह जख्मी हुआ है। उसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस की फायरिंग में नक्सली दयानंद मालाकार को गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गयी है। मामले की जांच की जा रही है।

बताया गया है कि दयानंद की कई जिलों में तलाश थी। उसने बेगूसराय के अलावे मुजफ्फरपुर, खगड़िया, समस्तीपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देने में भूमिका निभाई थी। वह काफी कट्टर किस्म का नक्सली था और पुलिस पर गोली चलाने में बिल्कुल नहीं डरता था। उसके मारे जाने से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।