ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाअच्छा जीवन जीने के लिए योग जरूरी

अच्छा जीवन जीने के लिए योग जरूरी

पकरीबरावां प्रखण्ड के गुलनी चर्च के पास स्थित आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ में बुधवार को योग महोत्सव सह निरोग महायज्ञ आयोजित की गयी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के जिला प्रचारक देवेन्द्र शास्त्री ने योग महोत्सव...

अच्छा जीवन जीने के लिए योग जरूरी
हिन्दुस्तान टीम,नवादाThu, 21 Jun 2018 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

पकरीबरावां। निज संवाददाता

पकरीबरावां प्रखण्ड के गुलनी चर्च के पास स्थित आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ में बुधवार को योग महोत्सव सह निरोग महायज्ञ आयोजित की गयी। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के जिला प्रचारक देवेन्द्र शास्त्री ने योग महोत्सव में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में योग को स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम अच्छा जीवन जीना चाहते हैं तो प्रतिदिन योग करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि योग से व्यक्ति स्वस्थ रहता है एवं इससे मानसिक शांति मिलती है। पकरीबरावां पतंजलि योग समिति के प्रखण्ड प्रभारी ईश्वरी साव उर्फ साधु जी ने कहा कि करे रोग रहे निरोग को अपने जीवन में उतारना चाहिए। पकरीबरावा अस्पताल के मुख्य योग शिक्षक दानी सिंह एवं छोटे लाल ने आहार के बारे में जानकारी दी। कहा गया कि अगर लंबा जीवन चाहते हैं तो शाकाहार बनें। दिल्ली से आए गुरुकुल गौतमनगर के आचार्य जितेन्द्र शास्त्री ने यज्ञ पर प्रकाश डाला। कहा गया कि संसार में जितने भी कर्म हैं, उनमें यज्ञ सर्वश्रेष्ठ है। प्राचीन काल से ही यज्ञ भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। इसी कारण जब भी हम कोई शुभ काम शुरू करते हैं, तो पहले यज्ञ करते हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय दिवस पर सभी से योग करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूजा आर्या, अंजनी आर्या, टुनटुन साव, मनोज कुमार साव, विनोद साव, रेखा कुमारी, रीना कुमारी, गायत्री कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें