चार दिनों में चार महिलाओं से नगदी और जेवरात की ठगी

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

वारिसलीगंज में महिला और पुरुष ठग गिरोह सक्रिय हैं। हाल में चार महिलाओं से हजारों रुपए के जेवरात और नगदी की ठगी हुई है। ठगों ने झांसा देकर महिलाओं से सोने और चांदी के जेवरात चुराए। ये घटनाएँ थाना में दर्ज कराई गई हैं।

चार दिनों में चार महिलाओं से नगदी और जेवरात की ठगी

वारिसलीगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों महिला और पुरुष ठग गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह आए दिन बाजार में महिलाओं को अपना शिकार बना रहा है। इधर चार दिनों में चार महिलाओं से हजारों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी की ठगी कर ली गई। इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है।

ठग गिरोह की सक्रियता

इसी कड़ी में शुक्रवार को सौर पंचायत के चंडीपुर निवासी बालेश्वर मिस्त्री की पत्नी मालती देवी को झांसा में लेकर कानवाली, लॉकेट सहित चांदी का कंगन लेकर ठग फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि वह सत्संग में जाने के लिए बाजार के पटेल चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो महिला व युवक ने स्टेशन जाने का रास्ता पूछा और एक रुमाल मुंह के पास फहरा दिया। जबकि एक बड़ा बंडल कपड़े में लपेटा हुआ था, जिसमें रुपया होने की बात कह मुझे थमा दिया। इसी क्रम में मेरा मन विचलित हो गया और तीनों ठगों ने सोने की कानवाली, गले में रहे जितिया लॉकेट और चांदी कंगन लेकर फरार हो गया। जब महिला रुपया से भरा बंडल खोला तो कागज का बंडल देख थाना पहुंच गई।

अन्य ठगी की घटनाएँ

शुक्रवार को ही स्टेट बैंक के निकट स्थित मछली बाजार के पास सौर चंडीपुर निवासी सिद्धेश्वर महतो की पत्नी से एक महिला ने सोने का लॉकेट ठग लिया। पीड़िता ने बताया कि मेरे गले में लटका लॉकेट की डिजाइन जैसा खरीदने के नाम पर ठग कर फरार हो गई। जबकि गुरुवार को वारिसलीगंज गुंमटी रोड में अपसढ पंचायत के चांदपुर निवासी स्व. गोविंद तांती की पत्नी मुनर्की देवी से 49000 रुपया झांसा देकर लेकर ठग फरार हो गया। पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वारिसलीगंज स्थित स्टेट बैंक से 50000 रुपए की निकासी कर सब्जी मंडी गई। सब्जी मंडी में किसी ने साड़ी में कुछ गंदा चीज लगा दिया और एक युवक द्वारा बताया कि आपकी साड़ी में क्या लगा हुआ है। गंदा चीज देखकर पानी से धोने के लिए चापाकल के पास गई। चापाकल के पास रुपया से भरा थैला रखकर साड़ी धोने लगी। कुछ देर बाद देखा तो थैला गायब था। चार दिन पूर्व वारिसलीगंज नगर क्षेत्र के संगत पर निवासी मो. अख्तर की पत्नी शर्वरी खातून पोस्ट ऑफिस गई थी। जहां तीन ठग झांसा में देकर महिला की कानबाली लेकर चंपत हो गया। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)

सामान्य प्रश्न

वारिसलीगंज में ठग गिरोह की कितनी घटनाएँ हुई हैं?
वारिसलीगंज में हाल में चार महिलाओं से ठगी की घटनाएँ हुई हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।