एनएच 20 पर ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
नवादा में एनएच-20 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका अंजू कुमारी, जो कि केंदुआ गांव की निवासी थीं, रोज की तरह टहलने निकली थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवादा में एनएच-20 पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मशीला मोड़ के समीप की बतायी जाती है। मृतका अंजू कुमारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी नंदू कुमार की पत्नी थीं। घटना के समय रोज की तरह वे सड़क किनारे टहलने निकलीं थीं। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घायल महिला को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी विम्स रेफ़र कर दिया गया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पावापुरी विम्स अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां मुफस्सिल पुलिस की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बॉडी परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग उन्हें शांत कराने में जुटे थे। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


