वारिसलीगंज में बाइक से कुचलकर महिला की मौत
नवादा-वारिसलीगंज पथ पर बाघी बरडीहा मोड़ के समीप बाइक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह घटी बतायी जाती है। मृतका की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धूरापर गांव के सुखदेव पासवान...
हिन्दुस्तान टीम,नवादाWed, 08 Dec 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें
नवादा। हिप्र
नवादा-वारिसलीगंज पथ पर बाघी बरडीहा मोड़ के समीप बाइक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी। घटना मंगलवार की सुबह घटी बतायी जाती है। मृतका की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के धूरापर गांव के सुखदेव पासवान की पत्नी मारो देवी के रूप में की गयी है। परिजनों के मुताबिक मृतका बाघी बरडीहा मोड़ पर चूड़ा कुटाने आयी थी। घटना के वक्त वह सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी बीच बाइक से कुचल कर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे सदर अस्पताल लाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका छह बच्चों की मां बतायी जाती है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।