Hindi NewsBihar NewsNawada NewsWaste Burning in Rajouli Causes Air Pollution and Health Risks
कूड़ा-कचरा में लगाई जा रही आग, बढ़ी मुश्किलें

कूड़ा-कचरा में लगाई जा रही आग, बढ़ी मुश्किलें

संक्षेप:

रजौली, एक प्रतिनिधि रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के पीछे कूड़े कचरे में आग लगा देने से पुनर्वास सेक्टर में रहने वाले ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और वायु प्रदूषण बढ़ गया...

Dec 03, 2025 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली, एक प्रतिनिधि रजौली नगर पंचायत क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय के पीछे कूड़े कचरे में आग लगा देने से पुनर्वास सेक्टर में रहने वाले ग्रामीणों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और वायु प्रदूषण बढ़ गया है। जिससे सांस की बीमारी होने का खतरा बढ़ गया। प्रदूषण का स्तर गहराया तो लोगों को आंख में खुजली और जलन होने लगेगी। पुनर्वास क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि बाजारों का जो भी कूड़ा-कचरा होता है, वह सफाई कर्मियों द्वारा अनुमंडल कार्यालय के ठीक पीछे डंप कर दिया जाता है और उसमें आग लगा दिया जाता है। जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने बताया कि वायु प्रदूषण से सिर दर्द, रक्तचाप, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों की भी शिकायत मिलने लगी है। नगर पंचायत में कोई भी स्थान पर वायु प्रदूषण का स्तर मापने का भी कोई यंत्र नहीं लगा है। जिससे आम नागरिक इससे वाकिफ नहीं हो पाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पंचायत पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई, उसके बाद भी कूड़ा-कचरा फेंकना बंद नहीं किया गया। जिससे पुनर्वास क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर अगर हम लोगों का बात नहीं सुनी गई तो हम लोग न्यायालय का शरण लेंगे। इस संदर्भ में सीओ सह नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी मो गुफरान मजहरी ने कहा कि कचरा डंप के लिए रजौली पूर्वी पंचायत के झिरझो गांव में जगह को चिन्हित किया गया है। बहुत जल्द कचरा डंप झिरझो गांव में बनाया जाएगा और प्रदूषण से लोगों को मुक्ति दिलाया जाएगा।