Hindi NewsBihar NewsNawada NewsVoting Begins in Nawada District Candidates Rally for Support Ahead of November 11 Elections
जिले में आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

जिले में आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

संक्षेप: नवादा जिले के रजौली, गोविंदपुर, नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से सभी बूथों पर वोटिंग शुरू होगी। चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है और प्रत्याशी वोट मांगने के लिए डोर-टू-डोर जा रहे हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Sun, 9 Nov 2025 12:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, नगर संवाददाता। जिले के रजौली, गोविंदपुर, नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू होगा। फलस्वरुप चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रविवार की शाम प्रचार का शोर पूरी तरह थम जाएगा। प्रत्याशी उसके बाद डोर-टू-डोर दस्तक देकर वोट की अपील कर सकेंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्र से 55 प्रत्याशी चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे हैं। प्रचार के चंद घंटों को देखते हुए प्रत्याशियों ने चुनावी जंग फतह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शनिवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं का दौर चला। सबसे ज्यादा राजद नेता तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। मतदान की उल्टी गिनती शुरू होते ही प्रचार कार्य परवान पर पहुंच गई। दलीय प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसके जरिए लोगों से अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। सुबह उठते ही प्रत्याशी जनसंपर्क में निकल पड़े। चुनावी सभाओं के साथ ही रोड शो के माध्यम से मतदाताओं से वोट देने की अपील की गई। सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान जिले के पांचों सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं रजौली और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए गए हैं। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों में भी उत्साह चुनावी समर में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों में खासा उत्साह दिख रहा है। समर्थकों की अलग-अलग टोली क्षेत्रों में घूम-घूम कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रही है। इसके साथ ही वोट देने के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है। अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में रिझाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गली-मोहल्ले प्रत्याशियों के समर्थन में जिंदाबाद के नारे से गूंज रहे हैं। प्रत्याशियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है। लोगों से हाथ जोड़ प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं समर्थकों में भी उत्साह देखते ही बन रहा है। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही लाउडस्पीकर बंधे वाहनों से प्रचार तेजी से चल रहा है। आज कई स्टार प्रचारकों के आने की है संभावना प्रचार के अंतिम दिन जिले में कई स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। मिल रही जानकारी के अनुसार, एनडीए की तरफ से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वारिसलीगंज में रोड शो करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कादिरगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही महागठबंधन के नेताओं के भी पहुंचने की बात कही जा रही है। बूथों के मैनेजमेंट में जुटे प्रत्याशियों के रणनीतिकार मतदान की उल्टी गिनती शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके रणनीतिकार बूथों के मैनेजमेंट में अंतिम रूप से जुट गए हैं। प्रत्याशियों का मानना है कि बूथ पर मजबूत रहने पर ही चुनाव में जीत संभव है। वैसे तो दलीय प्रत्याशियों के पास पूर्व से ही बीएलए उपलब्ध हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी भी इस कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के पास वोटर लिस्ट समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोर कमेटी के साथ बैठक कर प्रत्याशी बूथों को साधने में जुट गए हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने में जुटी है प्रशासनिक टीम पहले चरण में मतदान प्रतिशत का शानदार ग्राफ को देखते हुए जिले में भी मत प्रतिशत में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। प्रशासनिक टीम वोटरों को जागरूक करने में जुटी है। खासकर वैसे बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां गत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कम वोट डाले गए थे। प्रभात फेरी, संकल्प कार्यक्रम, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।