Hindi NewsBihar NewsNawada NewsVillagers Demand Action Against Encroachment of Water Body in Alwan Village
पोखर का अतिक्रमण, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष

पोखर का अतिक्रमण, कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में रोष

संक्षेप:

मेसकौर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की तेतरिया पंचायत के अलवां गांव में पोखर का अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे सिंचाई पर ग्रहण लगने लगा है। गांव की खेती की सिंचाई इसी एकमात्र साधन पोखर पर निर्भर है।प्रखंड...

Jan 08, 2026 02:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

मेसकौर, निज प्रतिनिधि प्रखंड की तेतरिया पंचायत के अलवां गांव में पोखर का अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे सिंचाई पर ग्रहण लगने लगा है। गांव की खेती की सिंचाई इसी एकमात्र साधन पोखर पर निर्भर है। पठारी क्षेत्र में जल संचय का पोखर काफी महत्व रखता है। पर, पोखर पर एक व्यक्ति द्वारा 15-20 डिसमिल भूमि कब्जा कर लिया गया है। अलवां गांव निवासी उमेश कुमार आलोक, जयराम प्रसाद, वसंत कुमार विपिन, रामलखन प्रसाद यादव, दीपक कुमार, मुसाफिर प्रसाद, बाबूचंद प्रसाद, सत्येन्द्र कुमार, महेंद्र मंडल, राजकुमार प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन आयुक्त मगध प्रमंडल गया, जिला पदाधिकारी नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, अंचल अधिकारी मेसकौर व बीडीओ मेसकौर को सौंप कर पोखर को अतिक्रमण मुक्त करने की गुहार लगाई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवेदन में कहा गया था कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप कब्जा कर निजी कार्य हेतु उपयोग किया गया है। पोखर में मिट्टी भराई व ढलाई कर दिया है। दोनों तरफ ईंट का दीवार दे दी गई है। जिससे पोखर का अस्तित्व समाप्त होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक आहर, पोखर व पाईन पर अवैध कब्जा से मुक्त करने की गुहार लगाई है। आवेदन के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी रजौली ने पत्रांक -1367 दिनांक, 10 मई 2025 को अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। आठ माह बीत चुके हैं, पर अबतक कार्रवाई नहीं की गई है।