नवादा : 10 हजार रिश्वत लेते आवास सहायक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना टीम ने नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के आवास सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का आरोप है कि वह ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त के लिए रिश्वत मांग रहा था।

नवादा : 10 हजार रिश्वत लेते आवास सहायक गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) पटना की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के आवास सहायक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर करीब 1:20 बजे की है। आवास सहायक एक लाभुक से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के किश्त भुगतान के लिए रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार बीरू कुमार चौधरी मेसकौर प्रखंड कार्यालय में आवास सहायक के पद पर कार्यरत था। वह गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोरहे गांव के सरयुग चौधरी का बेटा बताया जाता है। घटना के वक्त वह मेसकौर थाना क्षेत्र के पवई गांव के धनंजय कुमार से मेसकौर प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर रिश्वत ले रहा था।

इसी बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पूर्व से जाल बिछाये बैठी टीम ने आरोपित को दबोच लिया। बतादें कि सास के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त की राशि विमुक्त कराने के लिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत धनंजय ने 12 मई को निगरानी ब्यूरो पटना में दर्ज करायी थी। 27 मई को शिकायत का सत्यापन हुआ, जिसके बाद निगरानी टीम आरोपित को गिरफ्तार कर पटना रवाना हो गयी। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।