गजकेशरी योग में अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें करेंगी वट सावित्री व्रत

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक वट सावित्री व्रत 16 मई को नवादा में मनाया जाएगा। इस दिन गजकेसरी और शुभ योग का निर्माण हो रहा है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में वट वृक्ष की पूजा कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी।

गजकेशरी योग में अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनें करेंगी वट सावित्री व्रत

पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक वट सावित्री व्रत आगामी 16 मई को पूरे श्रद्धाभाव के साथ नवादा जिले में मनाया जाएगा। इस दिन गजकेसरी और शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जो पारिवारिक शांति और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर वट यानी बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी। ​नवादा शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित धर्मेंद्र झा ने बताया कि इस वर्ष वट सावित्री व्रत बेहद शुभ संयोगों में आ रहा है, जो व्रतियों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस बार 16 मई को पूजा के लिए कई कल्याणकारी योग बन रहे हैं। ​

बाजारों में बढ़ गयी है व्रत को लेकर रौनक

सामान्य प्रश्न

वट सावित्री व्रत कब मनाया जाएगा?
वट सावित्री व्रत आगामी 16 मई को मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।