ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादासंघर्षों से जूझ रूबी बनीं अवर योजना पदाधिकारी

संघर्षों से जूझ रूबी बनीं अवर योजना पदाधिकारी

नवादा की कुमारी रूबी ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। वह योजना एवं विकास विभाग में अवर योजना पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई हैं। रूबी का मायका शहर के कन्हाई नगर...

संघर्षों से जूझ रूबी बनीं अवर योजना पदाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,नवादाTue, 17 Jul 2018 11:55 AM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। नगर संवाददाता

नवादा की कुमारी रूबी ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। वह योजना एवं विकास विभाग में अवर योजना पदाधिकारी के रूप में चयनित हुई हैं। रूबी का मायका शहर के कन्हाई नगर जबकि ससुराल मिर्जापुर में है। कड़े संघर्षों को पाट कर इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद भी रूबी रुकने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा उनका लक्ष्य है। रूबी पंचायत रोजगार सेवक के बाद शिक्षक चुनी गयी थीं। फिलवक्त वह रेलवे कॉलोनी स्कूल में पदस्थापित हैं। रूबी ने बीपीएससी मेन्स की परीक्षा दी है और सफलता को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। अपनी सफलता के सबसे बड़े सहयोगी अपने पति आनन्द कुमार के बारे में रूबी कहती हैं कि जब वह पढ़ती थीं तब पति बच्चे और गृहस्थी संभालते थे। उनका यह त्याग और समर्पण मेरा सम्बल है। दिवंगत पिता नरसिंह प्रसाद व माता शांति देवी समेत अपने भाई सुबोध कुमार निराला व रवि भूषण समेत अपने श्वसुर निजी चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार के सहयोग को भी वह अपनी ताकत बताती हैं। रूबी ने प्रोजेक्ट स्कूल से मैट्रिक और आरएमडब्ल्यू कॉलेज से इंटर व ग्रैजुएशन की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें