अंतरजिला गिरोह की दो महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, नगदी और जेवरात बरामद
चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल दो महिला चेन स्नेचरों को वारिसलीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी एवं सोने के कई जेवरात बरामद हुए हैं। गिरफ्तारियां नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की पहचान की और छापेमारी की।

चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल दो महिला चेन स्नेचरों को वारिसलीगंज पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से नकदी एवं सोने के कई जेवरात के साथ बरामद किए गए हैं। दोनों महिला चेन स्नेचरों की गिरफ्तारी नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों से की गई है। इस बाबत रविवार को वारिसलीगंज थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि पहली मई 2026 को स्थानीय बाजार में नीलम देवी नामक महिला को ई रिक्शा चढ़ने के क्रम में कुछ महिलाओं ने उसके गले से सोने का चेन उड़ा लिया था।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया
पीड़ित महिला उसी दिन थाना पहुंचकर कांड संख्या 291/26 दर्ज करवा पुलिस से जेवरात बरामदगी की गुहार लगाई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मानवीय इनपुट एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन स्नेचर गिरोह की पहचान की। बाद में एसपी के निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर नालंदा जिले के चंडी थाना के मोहसीमपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान चेन स्नेचिंग गिरोह की महिला सदस्य गोरे उर्फ गोरख केवट की पत्नी अंजली देवी को गिरफ्तार किया गया, जबकि नालंदा थाना क्षेत्र के ताजू बीघा मिल्की गांव निवासी स्व गरीबन केवट की पत्नी कविता देवी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी और जुर्म
महिलाओं के पास वारिसलीगंज समेत अन्य स्थानों से लुटे गए जेवरात की बिक्री से प्राप्त राशि दो लाख 88 हजार पांच सौ रुपया नकदी सहित सोने का लाकेट 03 पीस, सोने का मांग टिका 01 पीस, नाक की नथुनी सोने का 01 पीस, सोने का कनवाली 01 जोड़ा बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं के विरुद्ध नालंदा के चंडी थाना कांड संख्या 690/25 भी दर्ज है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के अलावे पुसअनि पप्पू कुमार, परि.पुअनि मनोज कुमार राय समेत पुलिस बल उपस्थित रहे। बता दें कि वारिसलीगंज थाना के एक अन्य कांड संख्या 110/26 में उड़ाई गई जेवरात के बिक्री का पैसा भी बरामद किया गया है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


