ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, डाटा ऑपरेटर की मौत
नवादा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक पप्पू कुमार हिसुआ प्रखंड कार्यालय में डाटा ऑपरेटर था। घटना के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रक को जब्त कर लिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

नवादा में तेज रफ्तार से अनियंत्रित तरीके से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे शोभिया पर इलाके में ग्रामीण बैंक के समीप की है।
घटना के बाद की स्थिति
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया गया व पुलिस को सूचना देकर उसे हैंड ओवर कर दिया गया। मृतक की पहचान रोह थाना क्षेत्र के जैला गांव के विजय यादव के बेटे पप्पू कुमार के रूप में की गयी। वह हिसुआ प्रखंड कार्यालय में डाटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया जाता है। घटना के वक्त वह बाइक से हिसुआ की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना में बुरी तरह से घायल युवक को आसपास के लोगों व डायल 112 की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे आरंभिक इलाज के बाद पावापुरी विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 37 जे 3980 जब्त कर लिया। साथ ही ट्रक चालक औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा इलाके के मुन्ना कुमार यादव पिता कैलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को शांत करा रहे थे। परंतु उनकी चीत्कार कम होने का नाम नहीं ले रही थी। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


