जनजातीय परिवारों तक योजनाओं की पहुंच करें सुनिश्चित
नवादा में जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 मई से 09 जून 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 18 से 25 मई तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें जनजातीय योजनाओं की संतृप्ति और सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

नवादा डीआरडीए सभागार में जनभागीदारी अभियान सबसे दूर-सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य
जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन द्वारा जानकारी दी गई कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने, जनजातीय विरासत को समृद्ध करने तथा जनजातीय अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 मई से 09 जून 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विशेष जनभागीदारी अभियान
इसी क्रम में 18 मई से 25 मई 2026 तक विशेष जनभागीदारी अभियान सबसे दूर-सबसे पहले संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि उक्त अभियान के चार प्रमुख स्तंभ जन भागीदारी, संतृप्तिकरण अभियान, क्षेत्र भ्रमण एवं जनसुनवाई हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में योजनाओं की संतृप्ति, जागरूकता, समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
जनजातीय परिवारों की जानकारी
उन्होंने कहा कि नवादा जिले में लगभग 350 परिवार संथाल, मुंडा, पातर, बिरहोर एवं खरवार जनजाति समुदाय से संबंधित हैं, जो जिले के दो प्रखंडों रजौली एवं कौआकोल के छह पंचायतों क्रमशः हरदिया, सवईयाटांड़, चितरकोली, महुडर, लालपुर तथा सोखोदेवरा में निवास करते हैं। इन्हीं पंचायतों के जनजातीय गांवों में 18 मई से 25 मई तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। माइक्रो प्लान के अनुसार छह पंचायतों के कुल 16 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां अनुसूचित जनजाति परिवारों को राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत टीबी जांच एवं सिकल सेल एनीमिया की जांच, बैंकिंग आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, सिविल सर्जन नवादा विनोद कुमार चौधरी, स्थापना प्रभारी डॉ.राजकुमार सिन्हा, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमरनाथ कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


