Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic Road Accident in Koderma Valley Claims Lives of Two Women
सड़क हादसे में घायल दो महिलाओं की हुई मौत

सड़क हादसे में घायल दो महिलाओं की हुई मौत

संक्षेप:

रजौली। निज संवाददाताकोडरमा घाटी क्षेत्र स्थित ललकी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल रजौली की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Dec 10, 2025 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

रजौली। निज संवाददाता कोडरमा घाटी क्षेत्र स्थित ललकी मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल रजौली की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र गोपालपुर स्थित तुरीया टोला के दर्जनों लोग मजदूरी करने कोडरमा घाटी जाते हैं। रविवार की देर शाम मजदूरों का एक जत्था कोडरमा घाटी के ललकी मोड़ पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच रांची से बेगूसराय जा रही एक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर मजदूरों के जत्थे से जा टकराया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला विजय तुरिया की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत घटनास्थल पर कार से दबने के कारण हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी महिला गोरेलाल तुरिया की 36 वर्षीय पत्नी लैलुनवा देवी की मौत अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई। इसके अलावे राजेंद्र तुरिया की 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्वा देवी का कंधा टूट गया और 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार एवं स्व. कृष्णा तुरीया की 25 वर्षीय नतिनी क्रांति देवी का दाहिना पैर दो-तीन जगह टूट गया। सभी घायलों का इलाज कोडरमा अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को मृत दोनों महिलाओं की अर्थी रजौली थाना क्षेत्र की चितरकोली पंचायत के वार्ड संख्या 7 के गोपालपुर स्थित तुरीया टोला में एक साथ उठी। इस दौरान तुरिया टोला में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन रहा। चितरकोली पंचायत के समाजसेवी राजकुमार यादव ने बताया कि मृतक महिला सुनीता देवी के पति विजय तुरीया ने लिखित आवेदन देकर कोडरमा थाना कांड संख्या 213/25 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।