Nawada News: रजौली में ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: सोमवार को गोपालपुर के समीप एनएच-20 पर एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय अनिल कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मारी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।

Nawada News: रजौली में ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम

Nawada News: थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर गोपालपुर के समीप सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी शंभू भुइयां के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे करीब 3 घंटे तक एनएच-20 सड़क में आवागमन ठप रहा। जानकारी के अनुसार घटना गोपालपुर विद्यालय के समीप दोपहर में हुई। अनिल कालीमंडा में मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का आक्रोश

मृतक की बहन ऊषा कुमारी ने बताया कि भाई काम करके वापस आ रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर एनएच-20 को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच बारिश भी शुरू हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर एसआई कन्हैया लाल, एसआई सचिन कुमार और एएसआई जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बीडीओ संजीव झा और प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया गया और लगभग 3 घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।

प्रशासन की कार्रवाई

बीडीओ संजीव झा ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए पीड़ित परिजनों को तुरंत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। वहीं प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकार से मिलने वाले मुआवजे में मदद दिलाने की बात कही। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (रजौली से राजेश कुमार)

सामान्य प्रश्न

यह सड़क हादसा कब और कहाँ हुआ?
यह सड़क हादसा सोमवार को गोपालपुर के समीप एनएच-20 पर हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: रजौली में ट्रक के टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम