Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic Bus Accident in Nalanda Bride s Aunt Among Two Dead 20 Injured
सड़क हादसे में दुल्हन की बुआ समेत दो की मौत, 20 जख्मी

सड़क हादसे में दुल्हन की बुआ समेत दो की मौत, 20 जख्मी

संक्षेप:

काशीचक, एक संवाददाता।नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में दुल्हन की बुआ समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

Dec 03, 2025 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

काशीचक, एक संवाददाता। नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में दुल्हन की बुआ समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भैरो बिगहा ग्रामीण 55 वर्षीय सिद्धेश्वर प्रसाद और अर्जुन प्रसाद के बहन कौशल्या देवी के रूप में हुई है। वह शेखपुरा जिले के अगबिल चाड़े गांव निवासी स्व. रामशरण महतो की पत्नी थीं। वहीं घायलों को इलाज के लिए पावापुरी विम्स में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भैरो बिगहा गांव में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समाचार लिखे जाने तक मृतकों का शव गांव नहीं पहुंचा था। ग्रामीण इंतजार करते रहे। बताया जाता है कि भैरो बिगहा निवासी अर्जुन प्रसाद की बिटिया गुड़िया कुमारी की शादी थी। नालंदा जिले के बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित एक होटल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। सोमवार को शादी संपन्न होने के बाद सभी वापस भैरो बिगहा लौट रहे थे। इसी क्रम में दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर पुल के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस के ऊपर बैठे सिद्धेश्वर प्रसाद की मौत ओवरब्रिज से नीचे गिरने से हो गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती कराया गया, जहां अर्जुन प्रसाद की बहन की मौत हो गई। जख्मी के परिजनों ने बताया कि बस पर कुल पचास लोग सवार थे। चालक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तभी बस अनियंत्रित हो गयी। इधर, घटना की सूचना पाकर भाजपा नेता रिंकु सिंह, मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश लुल्लू सहित अन्य लोगों ने घायलों से मुलाकात की और हालचाल जाना। सांसद ने घटना पर जताया दुख सांसद विवेक ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि वे घटना से काफी मर्माहत हैं। लोकसभा सत्र चलने के कारण दिल्ली से ही सांसद विवेक ठाकुर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को मृत परिवार व घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही साथ घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो, इसके लिए अधिकारियों से बात की है।