वारिसलीगंज में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, सड़क जाम

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

नवादा/वारिसलीगंज, हिप्र/निसंवारिसलीगंज में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने एक बच्चे को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के...

वारिसलीगंज में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत, सड़क जाम

नवादा/वारिसलीगंज, हिप्र/निसं वारिसलीगंज में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने एक बच्चे को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज-रोह पथ में बहेरा गांव के पास की बतायी जाती है। मृतक दो वर्षीय पुत्र प्रिंस राज वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा पंचायत की बहेरा गांव के चंदन चौधरी का बेटा बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कादिरगंज तरफ से रोह की ओर ईंट लेकर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने सड़क किनारे जा रहे बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर भाग निकला।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल पर बच्चे का शव रखकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर यातायात बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से नवादा, कादिरगंज, वारिसलीगंज आदि स्थानों से रोह, रूपौ तथा कौआकोल की तरफ के लिए आवागमन ठप हो गया। जिससे उस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों पर सवार यात्रियों को भारी परेशानी हुई। जबकि विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने में फजीहत हुई। मुआवजे को लेकर अड़े थे लोग सूचना पर मौके पर पहुंची वारिसलीगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। परंतु ग्रामीण मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े थे। लोग बीडीओ के घटनास्थल पर आने के बाद शव उठाने की बात पर अड़े थे। इस बीच मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू के युवा नेता सोनू राज महतो के प्रयास से मामला शांत कराया गया। बाद में बीडीओ के प्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे और पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक पीड़ित के परिजन को दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा अन्वीक्षण रिपोर्ट बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अज्ञात चालक पर केस दर्ज इस मामले में मृतक के पिता चंदन चौधरी के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध वारिसलीगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वारिसलीगंज एसएचओ पंकज कुमार सैनी के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, शव पोस्टमार्टम के बाद शाम में परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग परिजनों को शांत कराने में जुटे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।