अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत, छात्र जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मय मोड़ के समीप एक छात्रा की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 13 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में हुई है, जबकि उसके 14 वर्षीय चचेरे भाई नीतीश कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दी।

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्रा की मौत, छात्र जख्मी

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मय मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर बालू लदे अनयिंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसके साथ रहा छात्र जख्मी हो गया। मृत छात्रा की पहचान हाजीपुर पंचायत के चुल्हाय बीघा ग्रामीण ब्रह्मदेव रविदास की 13 वर्षीय पुत्री पूनम कुमारी के रूप में हुई। वहीं जख्मी छात्र उसी गांव के अमीरक रविदास का 14 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है। दोनों इंटर विद्यालय मंजौर की नौवीं कक्षा के विद्यार्थी हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन बताए गए हैं। दोनों स्कूल में पढ़ाई करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ।

घटना का विवरण

घटना के विरोध में लोगों ने मय मोड़ के पास घंटों सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद दोनों साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इस घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गई और चालक वहां से भाग निकला। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक छात्रा का शव घटनास्थल के पास सड़क पर रख आक्रोशित ग्रामीणों ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया।

परिजनों का आक्रोश

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन दौड़ते भागते वहां पहुंचे। परिजन सड़क पर बेटी का शव देख दहाड़ मार कर रोने लगे।छात्रा की मां रूबी देवी बार बार अचेत हो रही थी। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। मृत पूनम का इसी वर्ष नवमी कक्षा में नामांकन कराया गया था।

अनियंत्रित ट्रैक्टर की रोकथाम

अनियंत्रित ट्रैक्टर परिचालन पर रोक लगाने की मांग दुघर्टना स्थल पर बीडीओ अमित कुमार तथा एसआई अखिलेश्वर सिंह, जमादार पप्पू कुमार तथा कन्हैया सिंह, पंचायत के सरपंच संजय मिस्त्री सहित पुलिस बल उपस्थित रहे। आक्रोशित लोग परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ ही अनियंत्रित ट्रैक्टर परिचालन पर रोक लगाने की मांग पर डटे रहे। सड़क जाम के कारण एसएच 83 के रास्ते जाने वाले वाहनों पर सवार लोग भीषण गर्मी में बिलबिला रहे थे। गौरतलब है कि आए दिन वारिसलीगंज के विभिन्न पथों पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बेवजह लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। जरूरत है पुलिस व प्रशासन को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की, ताकि लोगों इस प्रकार की हादसों को को रोका जा सके। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)

सामान्य प्रश्न

इस दुर्घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे?
इस दुर्घटना में 13 वर्षीय पूनम कुमारी और 14 वर्षीय नीतीश कुमार शामिल थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।