Tragic Accident in Nawada Two Bikers Killed One Injured by Unknown Vehicle अज्ञात वाहन से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत,तीसरा गंभीर, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsTragic Accident in Nawada Two Bikers Killed One Injured by Unknown Vehicle

अज्ञात वाहन से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत,तीसरा गंभीर

नवादा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नवादा-हिसुआ स्टेट हाईवे पर शोभिया मंदिर के पास हुई। मृतकों में सौरभ कुमार और आकाश कुमार शामिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाMon, 30 Dec 2024 03:10 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत,तीसरा गंभीर

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में अज्ञात वाहन से कुचलकर दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। जबकि तीसरा बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घटना रविवार की शाम करीब सात बजे नवादा-हिसुआ स्टेट हाईवे-08 पर शोभिया मंदिर के समीप घटी बतायी जाती है। घटना की सूचना पर नगर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में स्व. देवनंदन सिंह का बेटा सौरभ कुमार व सूबेलाल का बेटा आकाश कुमार शामिल हैं। जबकि तीसरे घायल युवक की पहचान स्व. भागवत सिंह के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गयी है। तीनों नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं। मनीष का फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जसौली से लौट रहे थे तीनों बताया जाता है कि तीनों दोस्त थे और घटना के वक्त जसौली गांव से अपने घर नवादा लौट रहे थे। इसी बीच शोभिया मंदिर के समीप किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर भाग निकला। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने डायल 112 को कॉल किया। इसके बाद थानाध्यक्ष तत्काल वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों में मचा कोहराम घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सभी के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गये। परिजनों के चीत्कार से सदर अस्पताल का माहौल बेहद करूण हो गया था। आसपास के लोग परिजनों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। बताया जाता है कि तीनों दोस्त शाम में एक साथ घर से निकले थे। लौटते वक्त हादसा हुआ। सौरभ की शादी मार्च में होने वाली थी। वह संकटमोचन के समीप गुपचुप का ठेला लगाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।