Nawada News: वारिसलीगंज में जाम से निजात के लिए नो-एंट्री नियम लागू

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: वारिसलीगंज बाजार में बुधवार से बड़े मालवाहक वाहनों का सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्रवेश वर्जित कर दिया गया। पुलिस ने इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए मुख्य चौक पर तैनात किया है। इससे लोगों को जाम से राहत मिली है और क्षेत्रवासियों में खुशी है।

Nawada News: वारिसलीगंज में जाम से निजात के लिए नो-एंट्री नियम लागू

Nawada News: वारिसलीगंज बाजार में हर घंटे लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार से शहर में बड़े मालवाहक वाहनों का सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्रवेश वर्जित कर दिया गया।

पुलिस की तैनाती

इसे सख्ती से पालन कराने के लिए बाजा में प्रवेश के तीन मुख्य चौक पर पुलिस तैनात की गई है। इससे प्रथम दिन बड़े वाहन शहर में प्रवेश नहीं किया। परिणाम स्वरूप बड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली।

नियमों का पालन

वारिसलीगंज थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि नो एंट्री नियम को सख्ती से लागू कराने के लिए शहर के तीन प्रमुख स्थानों शहीद चंदन सिंह चौक, मुड़लाचक तिमुहाना, थाना चौक और पटेल चौक पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक पुलिस बल तैनात किया गया है।

जुर्माना और सामान्य स्थिति

नियम के अनुसार बड़े मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, ट्राली चाहे खाली हो या भरी हुई। उन्हें रात आठ बजे के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। तथा मनमानी करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कहा गया कि अभी शुरुआती दिनों में जानकारी के अभाव में आम लोगों को कुछ परेशानी जरूर होगी, लेकिन कुछ दिनों के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। वहीं बाजार में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश वर्जित किए जाने की जानकारी बाद क्षेत्रवासियों और बुद्धिजीवियों मे खुशी है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या वारिसलीगंज में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है?−
हाँ, वारिसलीगंज में बुधवार से बड़े मालवाहक वाहनों का सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: वारिसलीगंज में जाम से निजात के लिए नो-एंट्री नियम लागू