बाजार के फुटपाथों पर अतिक्रमण से नित्य लग रहा जाम

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

वारिसलीगंज को नगर परिषद का दर्जा मिलने के बावजूद, अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चौक पर अवैध कब्जों के कारण सड़क पार करना मुश्किल हो गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

बाजार के फुटपाथों पर अतिक्रमण से नित्य लग रहा जाम

वारिसलीगंज को दो वर्ष पहले नगर पंचायत से अपग्रेड कर नगर परिषद का दर्जा दे दिया गया। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण लोगों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल रहा है। दुकानदारों व आम यात्रियों को राहत दिलाने के लिए अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं किए जाने के कारण आम लोगों को सड़क पार करने में भारी फजीलत झेलनी पड़ती है।

जाम की समस्या

खासकर वारिसलीगंज का मुख्य चौक जयप्रकाश चौक से स्टेट बैंक तक दोनों तरफ ई-रिक्शा और फल-सब्जी का ठेला वालों का कब्जा रहता है। जिस कारण कभी-कभी जयप्रकाश चौक को पैदल पार करना भी मुश्किल भरा काम होता है। बावजूद प्रशासन सब कुछ जानते हुए भी अवैध कब्जा हटाने के बजाय मौन धारण किए हुए है। जिस कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि सड़क के दोनों ओर के दुकानदार दुकान के आगे की फुटपाथ को अपना बताकर सब्जी व फल की दुकान लगवाते हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए दुकानदार द्वारा सब्जी व फल विक्रेता से एडवांस एवं माहवारी किराया वसूली जाती है। यह सिलसिला जय प्रकाश चौक से लेकर दोमुहानी चौक फुलवारी गली के गेट तक के दुकानदार अपनी दुकानों के आगे का फुटपाथों पर अपना हक जमाकर किराए की वसूली किया करते हैं। फलतः सब्जी बाजार के रूप में उक्त स्थल पर दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ जमी रहती है। जिस कारण बाजार में वाहन तो दूर की बात लोगो को पैदल गुजरने में परेशानी होती है। जब कभी रेलवे रैक प्वाइंट पर कोई रैक से माल ढुलाई होती है। उस दिन पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। क्योंकि चौक से दक्षिण चार सौ गज तक सड़क के फुटपाथों पर अवैध रूप से बस, ऑटो, ई रिक्शा तथा फल सब्जी का ठेला लगा होता है। फलस्वरूप फुटपाथ तो दूर पूरी सड़क पर अतिक्रमण कारियो का कब्जा होता है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

इस संबंध में नगर कार्यपालक अधिकारी समीर कुमार ने बताया कि सड़क अतिक्रमणकारियों के कारण हर समय जाम लग रही है। सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी। स्कूल व शाम के समय होती है सबसे अधिक परेशानी ऐसे तो सुबह से लेकर शाम तक दोनों तरफ बस, ई रिक्शा, सब्जी व फल का ठेला आदि लगा रहता है। जिस कारण खासकर सुबह जब बाजार के रास्ते दर्जनों स्कूल वाहन गुजरती है, उस समय तथा स्कूल में छुट्टी होने के बाद से लेकर देर शाम तक उक्त स्थान से पार करना मुश्किल भरा काम होता है। उस स्थिति में जब किसी व्यक्ति को रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन पकड़ना होता है और वह जल्दी से स्टेशन पहुंचने की चाहत में चौक तक पहुंचने के बाद जाम में जूझते समय गुजर जाता है। यही नहीं अगर किसी के घर कोई शादी या श्राद्ध होता है अपनी मालवाहक गाड़ी से बाजार में खरीदी गई सामानों को घर लाने को ले रात के आठ बजने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। अधिकारियों के साथ-साथ हर रोज जाम में फंसती है एम्बुलेंस दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण जयप्रकाश चौक पर हर समय जाम की स्थिति उत्पन्न होते रहती है। जहां हर समय जिला, प्रखंड के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन के साथ-साथ विभिन्न स्थानों से मरीजों को अस्पताल लेकर आ रहे या जा रहे एम्बुलेंस जाम में फंसते रहता है। बावजूद अवैध तरीके से ई रिक्शा व अन्य वाहन के साथ-साथ सड़क पर दोनों तरफ फल और सब्जियों का ठेला लगाए अतिक्रमणकारियों को हटाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं दर्जनों बार स्थानीय थाना व अन्य स्थानों पर अधिकारियों की बैठक में क्षेत्रवासी ने जाम की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। बावजूद बैठक में तो अधिकारियों द्वारा आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन फुटपाथ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जाती है। जिस कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)

सामान्य प्रश्न

वारिसलीगंज में जाम की समस्या का मुख्य कारण क्या है?
वारिसलीगंज में जाम की समस्या का मुख्य कारण अवैध रूप से सड़क पर फल और सब्जियों के ठेले तथा ई-रिक्शा का कब्जा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।