Hindi NewsBihar NewsNawada NewsThree Drunk Men Assault Shopkeeper in Hisua Steal Cash and Gold Locket
गुमटी संचालक से मारपीट और छिनतई, प्राथमिकी दर्ज

गुमटी संचालक से मारपीट और छिनतई, प्राथमिकी दर्ज

संक्षेप:

हिसुआ, निज संवाददाता।शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने हिसुआ के राजगीर रोड स्थित गुमटी संचालक के साथ जमकर मारपीट की और दुकान के गल्ला में रखे रुपये और उसके गले से सोने का लॉकेट लेकर...

Nov 17, 2025 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

हिसुआ, निज संवाददाता। शनिवार की देर शाम शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने हिसुआ के राजगीर रोड स्थित गुमटी संचालक के साथ जमकर मारपीट की और दुकान के गल्ला में रखे रुपये और उसके गले से सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गया। यह घटना जीवन ज्योति स्कूल के समीप गुमटी संचालक हिसुआ के कचहरी रोड निवासी राधे पंडित के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार के साथ हुई है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि शनिवार की शाम करीब 5 बजे हम गुमटी में बैठे हुए थे। तभी मेरे दुकान पर राजेंद्र नगर निवासी कुंदन सिंह के पुत्र टनटन कुमार ऊर्फ आयुष के साथ एचपी गैस एजेंसी के समीप रहने रहने वाला मंदीप कुमार और राजेंद्र नगर निवासी स्व. पवन सिंह का बेटा सतीश कुमार नशे की हालत में पहुंचा और मेरे दुकान में लूटपाट करने लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध करने पर लोहे के रड और कांच के बोतल से के बोतल से मेरे उपर हमला कर दिया। जिससे लहूलुहान और बेहोश होकर हम गिर गए। उसके बाद तीनों आरोपितों ने दुकान के गल्ला में रखा करीब 50 हजार रूपये और मेरे गले में रहे सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी किसी ने डायल 112 पुलिस को दी। जिन्होंने आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ना चाहा, लेकिन आरोपित पुलिस पर भी ईंट पत्थर चलाकर फरार हो गया। घटना के वक्त गुमटी पर उपस्थित मेरी मां के साथ भी बदसलूकी की गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना में शामिल आरोपितों के धर पकड़ में जुट गई है।