ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाराज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों को रवाना कर दिया गया। सभी खिलाड़ी सीतामढ़ी में हो रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि अंडर-17 और...

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना
हिन्दुस्तान टीम,नवादाWed, 19 Sep 2018 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। नगर संवाददाता

राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों को रवाना कर दिया गया। सभी खिलाड़ी सीतामढ़ी में हो रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि अंडर-17 और 19 में खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया है। बालिका व बालक वगार्ें में खिलाड़ियों को चयनित किया गया है।

अंडर- 17 बालक वर्ग के खिलाड़ी

हरिओम प्रकाश, विशाल तिवारी, आदर्श कुमार, रजनीश मेहता, विक्की कुमार, राहुल कुमार, दीपू कुमार और राहुल कुमार का चयन अंडर-17 बालक वर्ग में किया गया है।

अंडर- 17 बालिका वर्ग की खिलाड़ी

प्रीति कुमारी, सिद्धि कुमारी, राखी कुमारी, कमल कुमारी, सरिता कुमारी, मुनचुन कुमारी व छोटी कुमारी का चयन अंतिम रूप से किया गया है।

अंडर- 19 बालक वर्ग के खिलाड़ी

जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि अंडर- 19 बालक वर्ग के लिए तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अभिषेक आनन्द, सतीश कुमार व अंकित कुमार अंतिम रूप से चुने गए हैं।

अंडर- 17 बालिका वर्ग की खिलाड़ी

अंडर- 19 बालिका वर्ग के लिए भी तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नीकू कुमारी, नेहा कुमारी और प्रियांशु कुमारी अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ी के रूप में अपना दम दिखाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें