ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादाकुख्यात नवीन सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुख्यात नवीन सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे एक दर्जन से अधिक मामले में आरोपित कुख्यात नवीन सिंह को सोमवार को वारिसलीगंज के चैनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से दो देसी...

कुख्यात नवीन सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिन्दुस्तान टीम,नवादाTue, 28 Aug 2018 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

नवादा। वरीय संवाददाता

हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, आर्म्स एक्ट, रंगदारी जैसे एक दर्जन से अधिक मामले में आरोपित कुख्यात नवीन सिंह को सोमवार को वारिसलीगंज के चैनपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से दो देसी कट्टा, तीन कारतूस और आठ मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के बाद से जेल भेज दिया गया है।

जिले में पिछले कई दिनों से एकाएक अपराध का ग्राफ बढ़ गया था। पुलिस की पड़ताल में नवीन सिंह का नाम सामने आया। रोह में रंगदारी के लिए उसके साथियों ने ही गोली चलाई थी। लूट, डकैती जैसे कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आ रही थी। एसपी ने इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई, जांच में मामला सामने आने के बाद टीम ने चैनपुरा गांव में छापेमारी कर घर से ही नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो देसी कट्टा, तीन कारतूस और आठ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस उसके मोबाइल को खंगाल रही है, ताकि अन्य घटनाओं का पता चल सके।

फिरौती के लिए छात्र का अपहरण कर हत्या का आरोपित है नवीन

2012 में शहर के 12 वर्षीय छात्र अभिषेक अग्रवाल की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या का भी नवीन सिंह पर आरोप है। नगर थाना में 3-4 व वारिसलीगंज, कादिरगंज, काशीचक व शाहपुर ओपी के अलावा उस पर गया, नालंदा, बोकारो और पटना जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में कई बार जेल भी जा चुका है। उस पर सीसीए एक्ट की भी जिला प्रशासन ने कई बार अनुशंसा की है। नवीन पर गोविंदपुर थाना के लखपत बीघा ग्राम में बालू घाट पर दुलार यादव के सहयोग से पोकलेन मशीन जलाने का भी आरोप है। वह पिछले साल सात जून को भी गिरफ्तार हुआ था। छह महीने जेल के बाद उसे जमानत मिल गई थी।

रोह की घटना से जुड़ रहे तार

रोह बाजार में रंगदारी के लिए अपराधियों ने छड़-सीमेंट विक्रेता के स्टाफ को गोली मार दी। युवक को चिंताजनक हालत में नवादा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। एसपी के अनुसार, नवीन सिंह के साथियों ने ही युवक को गोली मारी थी। इसी के बाद से ही छानबीन की जा रही थी।

वर्जन

जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए हमेशा से प्रयास रहा है। लूट, डकैती समेत कई वारदातों में नवीन सिंह का नाम सामने आ रहा था। रोह में रंगदारी के लिए उसके साथियों ने ही गोली चलाई थी। मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - एस हरि प्रसाथ, एसपी, नवादा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें