बेलाउर में बाबा रणवीर की जयंती मनायी गयी
साथ मनायी गयी। सबसे पहले पांच ब्राह्मणों की ओर से बाबा की आदमकद प्रतिमा की पूजा...
उदवंतनगर। एक संवाददाता
भोजपुर के उदवंतनगर प्रखंड के बेलाउर गांव में शुक्रवार को बाबा रणवीर चौधरी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। सबसे पहले पांच ब्राह्मणों की ओर से बाबा की आदमकद प्रतिमा की पूजा कराई गई। फिर उपेन्द्र चौधरी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रसाद वितरण हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि बाबा रणवीर चौधरी फौजी थे, जो सदा अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते थे। मौके पर राजेन्द्र दुबे, अवध मिश्रा, रौशन दुबे, उपेन्द्र चौधरी, विजयशंकर शर्मा, डॉ बबन चौधरी, नथुना राय, उदय राय, पंकज सिंह, गुप्तेश्वर चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, अंजनी चौधरी, बिट्टू चौधरी, गोलू चौधरी, हरेराम चौधरी, मनीष चौधरी, अनीश चौधरी, हिमांशु चौधरी, राहुल चौधरी, संजय चौधरी, विनय बेलाउर, मिन्टू चौधरी, मिथिलेश चौधरी, मुन्ना चौधरी, गोपाल साह व दिनेश्वर साह सहित कई लोग मौजूद थे।