स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता थे : विवेक
नवादा, निज प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता विचारधारा के प्रणेता थे। आज यदि युवा उनके विचारों को आत्मसात कर लें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती।

नवादा, निज प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता विचारधारा के प्रणेता थे। आज यदि युवा उनके विचारों को आत्मसात कर लें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई शक्ति नहीं रोक सकती। स्वदेशी अपनाना आज के भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रसेवा है। स्वदेशी अपनाने से ही देश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। ये बातें नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। सांसद ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत और भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले स्वामी विवेकानंद थे।
विवेकानंद ने ज्ञान, साहस और कर्तव्यभाव के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाई। उनके आदर्श आज भी युवा पीढ़ी को सेवा, समर्पण और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। विदेशी सोच और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता देश की आत्मा को कमजोर करती है। आत्मनिर्भर भारत की नींव स्वदेशी से ही मजबूत होगी। इसी संदेश के साथ सांसद विवेक ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित युवाओं को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन शहर के मिर्जापुर स्थित एक निजी प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित शंकर ने की। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही, जो राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी संकल्प का प्रतीक बनी। कार्यक्रम में गोविंदपुर विधायक विनीता मेहता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है। स्वामी जी ने युवाओं में एक नई चेतना का संचार किया। नवादा विभा देवी ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, ताकि देश व समाज और समृद्ध हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री अरविंद गुप्ता, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार, जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, मनोज सिंह, कृष्णा यादव, भाजयुमो जिला महामंत्री विकास चौधरी, रोहित कुमार, उपाध्यक्ष ए.के. गुरु जिला मंत्री उमंग बिट्टू, राहुल पाण्डेय, राजेश विक्की सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताव कृति रंजन, विक्रम यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा। --------- युवा दिवस के रूप में मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती नवादा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवादा नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहर के प्रजातंत्र चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश सह मंत्री शिवनारायण ने स्वामी विवेकानंद की शिकागो में हुए धर्म संसद में दिए गए भाषण की चर्चा की। स्वामी जी की कही गई पंक्तियों को सुना कर युवाओं में जोश भरा। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के धर्म संसद में कहा था कि उठो जागो और तब तक ना रुको जब तक लक्ष्य प्राप्ति ना हो जाए। नगर मंत्री पीयूष कुमार ने कहा कि स्वामी जी लाखों युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। वे 30 वर्ष की आयु में पूरे पश्चिमी देशों में भारत का परचम लहराया। मौके पर सनी कुमार, साहिल पटेल,रोहन कुमार, डॉ. सुजय कुमार, आदित्य कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद की वारिसलीगंज नगर इकाई ने इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली। जिसमें 250 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय चौधरी ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के आइकॉन हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक यादव ने कहा कि स्वामी जी युवावस्था में ही जिस तरह विदेश में जाकर अपने धर्म का प्रचार किया। लिहाजा उनके विचारों को अपने जीवन में युवा उतरें। मौके पर राधेश्याम, मोती, जीसू, सुरेश आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



