सतत ग्राम विकास पर मुखिया प्रतिनिधियों के साथ मंथन

Dec 01, 2024 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा में शनिवार को सस्टेनेबल विलेज डेवलपमेंट पर 10 पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने क्षेत्र विकास योजना की जानकारी दी, जिसमें सार्वजनिक उपयोगिता, सड़कों,...

सतत ग्राम विकास पर मुखिया प्रतिनिधियों के साथ मंथन

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सस्टेनेबल विलेज डेवलपमेन्ट के संदर्भ में 10 पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा की गई। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को यह आयोजन हुआ। उन्होंने क्षेत्र विकास योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने बताया कि क्षेत्र विकास योजना एक ऐसी योजना है, जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक उपयोगिता, सड़कों, पार्कों एवं उद्यानों, सामाजिक सुविधाओं, कमजोर वर्ग के लिए आवास, विशेष सार्वजनिक परियोजनाओं आदि के लिए भूमि को योजनाबद्ध तरीके से एकसाथ विकसित किया जाता है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए भूमि साशकीय व अर्द्धशासकीय संस्था तथा निजी भूमि मालिकों से भूमि ली जाती है तथा सार्वजनिक उपयोगिताओं के लिए भूमि आवंटित कर बची हुई भूमि को अनुपातिक हिस्सा में भूमि मालिकों को अंतिम भू-खंड या पुनर्गठित भू-खंड के रूप में वापस कर दिया जाता है। इस योजना से सुनियोजित विकास किया जा सकता है। गांव के विस्तार के लिए विकास योग्य भूमि बनाने का अवसर प्राप्त किया जा सकता है। किफायती आवासों का प्रावधान भी किया जा सकता है। बैठक में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पाण्डेय, जिला भूअर्जन पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा के साथ ही अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।