
युवक की हत्या मामले में भैंसुर समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक माधो बिगहा गांव के राहुल कुमार उर्फ त्रिलोकी की पत्नी प्रीति...
नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ज़िले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक माधो बिगहा गांव के राहुल कुमार उर्फ त्रिलोकी की पत्नी प्रीति कुमारी ने अपने पति की मौत मामले में 05 लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।आरोपितों में मृतक के 2 भाई दिनेश यादव एवं रविशंकर यादव, 2 भाभी पिंकी देवी एवं चंचल देवी के सलवा जमुआवां का जीतेन्द्र यादव शामिल हैं।पत्नी का आरोप है की जमीन बँटवारा को लेकर उनके भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण सभी ने मिलकर उनकी हत्या कर दी।घटना
के वक़्त वह हर पर नहीं थी। गर्भवती होने के कारण वह छठ के समय से ही अपने मायके में थी। प्रीति कुमारी का मायके नेमदारगंज थाने के नंदलाल बिगहा गांव में बताया जाता है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बिगहा गांव के युवक की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। मृतक राहुल कुमार उर्फ त्रिलोकी माधो बिगहा गांव के अर्जुन यादव का छोटा पुत्र था। उसका शव एक दिसंबर को पुलिस ने उसके घर से संदिग्ध हालत में बरामद किया था। सुसाइड नोट किया गया बरामद पुलिस ने मृतक का एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह के मुताबिक़ मृतक के परिजनों ने एक सुसाइड नोट पुलिस को दिया है। जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया गया है। नोट में यह भी लिखा है कि वह स्वयं स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के पीछे किसी का कोई हाथ नहीं है। इसके लिए पुलिस क़ानूनी रूप से उसके माँ- पिता या किसी अन्य को परेशान न करे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुसाइड नोट का मिलान मृतक के हस्ताक्षर से कराया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा सुसाइड नोट वास्तव में मृतक का है अथवा किसी और का। प्राथमिकी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में 01 दिसम्बर को मुफ़स्सिल थाना कांड संख्या 475/25 दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




