Nawada News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस की निगरानी में शव
हिन्दुस्तान, नवादा
Nawada News: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के थाली बाजार में एक नवविवाहिता निशा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। केवल पांच माह में शादी के बाद उनकी मृत्यु हुई, जिसे आत्महत्या बताया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका के मायके वालों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Nawada News: गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के थाली बाजार में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मृतका का परिवार
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतका के मायके वालों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि थाली बाजार निवासी शंकर साव के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की शादी इसी वर्ष फरवरी माह में निशा कुमारी के साथ हुई थी।मौत का कारण
शादी के महज पांच माह बाद मंगलवार को निशा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को थाली बाजार के लोगों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद यह चर्चा फैल गई कि सूरज कुमार की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना थाली थाना पुलिस को भी दी गई।जांच प्रक्रिया
प्रारंभिक तौर पर मृतका के ससुराल पक्ष की ओर से पुलिस को हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दी गई। हालांकि, पुलिस को अन्य स्रोतों से फांसी लगाए जाने से मौत होने की सूचना मिली, जिसके बाद मामला संदिग्ध हो गया। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस शंकर साव के घर के आसपास नजर बनाए हुए है, ताकि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सके।मायके वालों की सूचना
मृतका निशा कुमारी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि वे कोलकाता से थाली के लिए रवाना हो चुके हैं। (गोविंदपुर से सत्यम राज विक्कीऋ)अस्वीकृतियों के प्रश्न
✦निशा कुमारी की मौत किस घटना के बाद हुई?−
निशा कुमारी की मौत शादी के महज पांच माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई।
✦पुलिस ने निशा की मौत की सूचना किसे दी है?+


