Hindi NewsBihar NewsNawada NewsSuspicious Death of District Judge Shilpi Soni in Nawada Forensic Investigation Underway
नवादा की प्रधान जिला जज की संदिग्ध हालात में मौत

नवादा की प्रधान जिला जज की संदिग्ध हालात में मौत

संक्षेप:

नवादा, हिप्र/विसंनवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह करीब 05-5:30 बजे वह अपने सरकारी आवास के भीतर सोफे पर अचेतावस्था में पायी...

Feb 07, 2026 12:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिप्र/विसं नवादा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज (52) की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह करीब 05-5:30 बजे वह अपने सरकारी आवास के भीतर सोफे पर अचेतावस्था में पायी गयीं। उनके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था और उनका चेहरा लाल पड़ा हुआ था। केयर टेकर व सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल नवादा के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शहर में प्रशासनिक व न्यायिक हल्कों में अफरातफरी मच गयी। सूचना पर नवादा के डीएम रविप्रकाश व एसपी अभिनव धीमान के अलावा नवादा कई न्यायिक पदाधिकारी व नवादा व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित सीजेएम, एडीजे सहित कई न्यायिक कर्मी तथा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसपी के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को तत्काल अस्पताल बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा अस्पताल एवं जिला जज के आवास से कई सैंपल लिए। पुलिस द्वारा अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया। आईजीआईएमएस में होगा पोस्टमार्टम सदर अस्पताल की मेडिकल बोर्ड द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु पटना भेजने की अनुशंसा की गयी। इसके बाद सीजेएम के आदेश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस भेजा गया। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति व वीडियोग्राफी में परिजनों की उपस्थिति में आईजीआईएमएस में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव के साथ पुलिस व न्यायिक पदाधिकारी के अलावा उनके परिजन भी गये हैं। डीएम की उपस्थिति में एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा संकलित सैंपल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में केयर टेकर द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर यूडी केस दर्ज किया गया है।