ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादामहीनों से गायब सुनीता ससुराल पहुंची

महीनों से गायब सुनीता ससुराल पहुंची

थानाक्षेत्र से महीनों पहले लापता हो गई एक महिला शुक्रवार को अपने घर वापस लौट आयी। क्षेत्र के दरिया पुर पतांगी निवासी सुखदेव प्रसाद यादव की 35 वर्षीया बहू सुनीता देवी सकुशल लौट आयी। बहू के घर लौटने...

महीनों से गायब सुनीता ससुराल पहुंची
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSat, 15 Jun 2019 01:03 PM
ऐप पर पढ़ें

लापता हुई महिला के मामले का अनुसंधान कर रहे एसआई एनके सिंह ने बताया कि महिला पिछले साल 9 नवम्बर से रहस्यमय ढ़ंग से घर से लापता हो गई थी। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कही अता-पता नहीं चला। उसके ससुर ने गुमशुदगी सम्बंधित प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस को निराशा हाथ लगी। सुनीता के भाई द्वारा बराबर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा था। एसआई ने बताया कि शुक्रवार को सुनीता देवी अपने ससुराल वापस लौट आयी। उन्होंने बताया कि सुनीता विक्षिप्त हैं। वह दो साल के अंतराल पर तीन-चार बार घर से भाग चुकी हैं और कुछ दिनों के बाद वह पुनः घर लौट आयी। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। एस आई ने बताया कि वह मुम्बई स्थित एक संस्था में रह रही थी। संस्था वाले उनकी दिमागी ईलाज करवाकर संस्था के संचालक फरजाना अंसारी ने उसके बताए स्थान पर पहुंचा दिया। एसआई ने बताया कि महिला को अभी थाना परिसर म़ें रखा गया है। शनिवार को कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर, सुनीता के भाई द्वारा ससुराल वालों पर हत्या करने का मामला भी स्वत: खारिज हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें