Hindi NewsBihar NewsNawada NewsSuccessful 6th District Karate Belt Grading in Nawada 16 Players Achieve New Ranks
6ठी नवादा जिला कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का हुआ आयोजन

6ठी नवादा जिला कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का हुआ आयोजन

संक्षेप:

नवादा में 6ठी जिला कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन हुआ, जिसमें 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सफल खिलाड़ियों में दिव्य कुमार, लक्ष्य राज, और अंजलि कुमारी जैसे नाम शामिल हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सेंसई धीरज कुमार और सेंसई सुमित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्चों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी गई।

Nov 17, 2025 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। 6ठी नवादा जिला कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन रविवार को हुआ। नवादा जिला कराटे संघ डीएस, नवादा से सम्बद्ध मार्शल आर्ट कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने बेल्ट टेस्ट ग्रेडिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। इस क्रम में 16 खिलाड़ियों ने बेल्ट परीक्षण में हिस्सा लिया और सफल हुए। व्हाइट से येलो में सफल होने वाले खिलाड़ियों में दिव्य कुमार, लक्ष्य राज, शांतनु राज, आकाश कुमार, मानषी कुमारी, सोहनी कुमारी व शिवम कुमार, येलो से ऑरेंज में जाने वालों में ऐश्वर्या राज व सुधांशु कुमार, ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट में जाने वालों में संजना कुमारी, ग्रीन से ब्लू बेल्ट में जाने वालों में अंजलि कुमारी, रिया कुमारी, नितिन युवराज, कन्हैया कुमार व आर्यन राज शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए पाहुंचे पटना से संजय खड्गी, पिंकी कुमारी व राजेश कुमार बच्चों से मिले और बच्चों को आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया हर बहन- बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेने की सलाह दी, ताकि बेटियां सुरक्षित रहें। गौरव कुमार व रमेश कुमार उर्फ रामू यादव की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जिला कराटे संघ नवादा व गोल्डन फिस्ट कराटे स्कूल ऑफ इंडिया, नवादा द्वारा आयोजित किया गया। संघ अध्यक्ष सेंसेई धीरज कुमार व महासचिव सेंसई सुमित कुमार ने कार्यक्रम सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।