ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार नवादास्कूलों में फसल अवशेष प्रबंधन के छात्र सीखेंगे गुर

स्कूलों में फसल अवशेष प्रबंधन के छात्र सीखेंगे गुर

जिले के प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को फसल कटाई के बाद बचे अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष जलाने पर होने वाली हानि के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष जलाने से जो धुआं...

स्कूलों में फसल अवशेष प्रबंधन के छात्र सीखेंगे गुर
हिन्दुस्तान टीम,नवादाSat, 15 Jun 2019 12:47 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को फसल कटाई के बाद बचे अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष जलाने पर होने वाली हानि के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष जलाने से जो धुआं निकलता है। उससे मानव जीवन को हानि पहुंच सकता है। कृषि वैज्ञानिकों की टीम छात्रों को फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के विषय में जानकारी देगी। इस प्रबंधन से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। फसलों के अवशेष जलाने से पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है। हमारा पर्यावरण दिन प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है। जिसे बचाने के लिए बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसमें बच्चों की सहायता से किसानों को जागरूक किया जाएगा। जानकारों का कहना है कि धान काटने के बाद बचे पुआल को जलाना नहीं चाहिए। बल्कि इसे खेतों में दबाकर खाद बनाकर उपयोग करना चाहिए। इससे एक ओर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, वहीं दूसरी ओर खेतों को प्राकृतिक खाद मिलेगी। लगातार बिगड़ते पर्यावरण के कारणों बच्चें समझ सकें तथा किसानों को जागरूक कर सकें। इसी को लेकर बच्चों को इसके बारे में बताया जाएगा। बच्चे से फसल अवशेष प्रबंधन अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाएंगे। इसके तहत बच्चों को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई जाएगी। जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें