Hindi NewsBihar NewsNawada NewsStrict Security Measures Implemented at Border Checkpoints for 2025 Assembly Elections in Nawada
सीमावर्ती जिलों में चुनाव को लेकर सीमा पर रहा सख्त पहरा

सीमावर्ती जिलों में चुनाव को लेकर सीमा पर रहा सख्त पहरा

संक्षेप: नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।विधानसभा चुनाव-2025 के तहत पहले चरण में गुरुवार को सीमावर्ती जिलों में हुए चुनाव को लेकर सीमाओं पर सख्त पहरा रहा।

Fri, 7 Nov 2025 12:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share Share
Follow Us on

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव-2025 के तहत पहले चरण में गुरुवार को सीमावर्ती जिलों में हुए चुनाव को लेकर सीमाओं पर सख्त पहरा रहा। नालंदा, शेखपुरा व लखीसराय जिलों से लगने वाली सीमाओं पर पूरे दिन वाहनों की सघन जांच चलती रही। सीमा से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की सघनता से तलाशी ली गयी। रुपया, शराब व हथियार को लेकर पुलिस खास तौर पर सतर्क रही और सीमावर्ती जिलों की पुलिस के साथ समन्वय बनाये रही। नालंदा जिले की सीमा से लगे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांट व नारदीगंज के वनगंगा, शेखपुरा जिले की सीमा से लगे वारिसलीगंज, काशीचक व शाहपुर थाना क्षेत्रों तथा लखीसराय जिले के पकरीबरावां व कौआकोल थाना क्षेत्रों की सीमा से सटे चेकपोस्टों पर वाहनों की देर शाम तक सघन जांच अभियान जारी रहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान सीमा पर बने चेकपोंस्टों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिसबल के जवान के अलावा संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निदेशानुसार नोडल पदाधिकारी सह मुख्यालय डीएसपी निशु मल्लिक चेकपोस्टों की गतिविधियों की दिनभर मॉनिटरिंग करते रहे। एसएसटी व एफएसटी की गाड़ियां दौड़ती रहीं सीमाओं पर स्थित चेकपोस्टों पर तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) व फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (एफएसटी) के अधिकारियों की गाड़ियां लगातार सड़कों पर दौड़ती रहीं। सभी पदाधकारियों का संपर्क सीमावर्ती थानों की टीम से बना रहा। समन्वय बनाकर जांच व कार्रवाई दिन भर चलती रही। बता दें कि जिले की सीमाओं पर 44 चेकपोस्ट बनाये गये हैं। जिसमें से 37 चेकपोस्ट गयाजी, नालंदा, शेखपुरा व जमुई जिले की सीमा पर बनाये गये हैं। वहीं 05 चेकपोस्ट रजौली, गोविन्दपुर व कौआकोल स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर बनाये गये हैं। इनमें रजौली में 02 झारखंड के कोडरमा की सीमा पर सवैया टांड़ नाका पर व दिबौर में, गोविन्दपुर में 02 झारखंड के सतगावां थाने की सीमा पर दर्शन नाला व सरकंडा में तथा कौआकोल में 01 गिरिडीह व जमुई जिले की सीमा पर महुलिया टांड़ में स्थित हैं। जबकि 02 चेकपोस्ट अकबरपुर थाना मोड़ व नरहट के गवासा मोड़ पर स्थित हैं।