स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना का नियमित हो संचालन
जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के नियमित संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भोजन की गुणवत्ता और भंडारण में अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को नियमित निगरानी का निर्देश दिया गया है।

जिले के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के नियमित संचालन को लेकर एमडीएम निदेशालय की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है।
निर्देशों का पालन
मध्याह्न भोजन निदेशक विनायक मिश्र ने इस संबंध में पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में प्रारंभिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना बाधित नहीं होनी चाहिए तथा बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। एमडीएम का संचालन विद्यालय शिक्षा समिति या स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से किया जाना है।
शिकायतें और निगरानी
कई जिलों से शिकायतें मिली हैं कि स्कूलों में निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है तथा भोजन की गुणवत्ता और भंडारण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी का निर्देश दिया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि स्कूलों में भोजन बनाने और परोसने की व्यवस्था स्वच्छ एवं सुरक्षित होनी चाहिए। भोजन तैयार होने के बाद ही स्कूलों को उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य सामग्री का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।
महत्वपूर्ण कार्यक्रम
मध्याह्न भोजन बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। योजना का लाभ निर्धारित मानकों के अनुसार बच्चों को मिलना जरूरी है। जिले में फिलहाल स्कूलों में गर्मी की छुट्टी चल रही है। लिहाजा इस निर्देश का पालन गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों में किया जा सकेगा। (नवादा से शशि भूषण पाठक)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


