नवादा शहरी क्षेत्र से पकड़े गए 20 आवारा कुत्ते

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादा
share

नवादा में डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए सोमवार से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। कार्य एजेंसी ने पहले दिन 20 कुत्तों को पकड़ा, जिन्हें श्वान बंध्याकरण केंद्र में रखा गया है। कुत्तों को पहले तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा और फिर एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया जाएगा।

नवादा शहरी क्षेत्र से पकड़े गए 20 आवारा कुत्ते

हालिया दिनों में लगातार घटित हो रही डॉग बाइट की घटनाओं पर अंकुश को लेकर सोमवार से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। नवादा शहर में छुट्टा घूम रहे आवारा कुत्तों को कार्य एजेंसी के कर्मियों द्वारा लगातार पकड़ा जा रहा है। सोमवार को 20 कुत्तों को पकड़ा गया, जिन्हें बुधौल स्थित श्वान बंध्याकरण केंद्र में रखा गया है। नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने बताया कि पकड़े गए सभी कुत्तों को पहले तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इसके बाद सभी कुत्तों को चौथे दिन एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाएगा। इसके बाद भी अगले तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

इस दरम्यान सभी कुत्तों के खाने व रहने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इस अभियान के क्रम में बाद में कुत्तों का आवश्यकतानुसार नसबंदी भी कराया जाएगा। इसके बाद आठवें दिन कुत्तों को फिर से छोड़ दिया जाएगा। इन आवारा कुत्तों से इस प्रकार आमजनों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कुत्तों की देखभाल और तमाम ऑब्जर्वेशन आदि का कार्य मध्यप्रदेश की कार्य एजेंसी द केयर ऑफ एनिमल्स एंड सोशायटी से जुड़े कुल आठ कर्मियों के जिम्मे है। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।