Nawada News: लंबित ट्रैफिक चालान निष्पादन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

हिन्दुस्तान, नवादा
share

Nawada News: जिले के वाहन मालिकों और चालकों के लिए यातायात चालान से राहत पाने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। 12 सितम्बर को लोक अदालत में लंबित ई-चालानों का निबटारा होगा। वाहन मालिक 7 से 11 सितम्बर के बीच प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 90 दिन से अधिक पुराने चालानों पर 50% छूट दी जाएगी।

Nawada News: लंबित ट्रैफिक चालान निष्पादन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Nawada News: जिले के वाहन मालिकों और चालकों के लिए लंबित यातायात चालान से राहत पाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है। इसके तहत जिला परिवहन कार्यालय, बुधौल में एक विशेष काउंटर शुरू किया गया है।

विशेष काउंटर की जानकारी

प्रथम तल पर स्थित काउंटर नंबर-09 पर वाहनों के लंबित ई-चालान का लोक अदालत में 12 सितम्बर को निष्पादन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। ताकि लोक अदालत के दिन अफरातफरी न हो और वाहन मालिकों को पूर्व से पता हो कि उन्हें कितना भुगतान करना है। वाहन मालिक 7 से 11 सितम्बर के बीच प्री-रजिस्ट्रेशन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सोमवार से काउंटर चालू किया जा रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन भीड़ और अनावश्यक परेशानी को कम करते हुए चालानों का त्वरित निबटारा सुनिश्चित करना है। बता दें कि लोक अदालत में परिवहन विभाग की एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 के तहत 90 दिन से अधिक पुराने ई-चालान की बकाया राशि पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है।

लोक अदालत का आयोजन

12 सितंबर को लोक अदालत में निपटारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लंबित ई-चालानों के निबटारे के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार ई-चालान से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए संबंधित वाहन मालिकों और चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थित होना होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पुराने लंबित चालानों का निबटारा होने से वाहन मालिकों को बार-बार कार्यालय अथवा अन्य संबंधित स्थानों के चक्कर लगाने से भी राहत मिल सकती है। साथ ही लंबे समय से लंबित यातायात चालानों का रिकॉर्ड भी नियमित करने में मदद मिलेगी।

सुविधाएं प्रदान की जाएंगी

विशेष काउंटर पर मिलेगी जानकारी वाहन मालिकों और चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला परिवहन कार्यालय में विशेष काउंटर लगाए गए हैं। यहां ई-चालान, प्री-रजिस्ट्रेशन और निबटारे से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित वाहन मालिक अपने वाहन और चालान से जुड़ी जानकारी के आधार पर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल निर्धारित पात्रता वाले पुराने चालानों पर ही मिलेगा। इसलिए वाहन मालिक और चालक अपने लंबित ई-चालान की स्थिति की जानकारी लेकर निर्धारित समय के भीतर काउंटर पर प्री-रजिस्ट्रेशन करा लें।

अंतिम तारीख

वर्जन वाहन मालिक एवं चालक 7 से 11 सितम्बर के बीच जिला परिवहन कार्यालय के विशेष काउंटर नंबर-09 पर आकर प्री-रजिस्ट्रेशन करा लें। ताकि 12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके लंबित ई-चालान के निबटारे में कोई परेशानी न हो। एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 वाहन मालिकों के लिए 90 दिनों से अधिक पुराने चालानों के निबटाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। ------- रंजीत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

सामान्य प्रश्न

✦प्री-रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?−
प्री-रजिस्ट्रेशन 7 से 11 सितम्बर के बीच शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: लंबित ट्रैफिक चालान निष्पादन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन आज से शुरू