शनि जयंती आज,13 साल बाद बना शनिवार को महासंयोग
वारिसलीगंज के खानापुर गांव में शनि मंदिर में शनिवार को जयंती मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अमावस्या पर 13 साल बाद बना दुर्लभ संयोग शनिश्चरी अमावस्या कहलाता है। इस बार शनि जयंती पर चार योग बन रहे हैं। पूजा 3:30 बजे से शुरू होगी और 4:30 बजे महा प्रसाद का वितरण होगा।

वारिसलीगंज नगर परिषद के खानापुर गांव स्थित शनि मंदिर में श्रद्धाभाव से शनिवार को जयंती मनाई जाएगी। ज्येष्ठ अमावस्या पर शनिवार का दुर्लभ संयोग 13 साल बाद बना है, इसलिए इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जा रहा है। बताया गया कि इस बार शनि जयंती पर शश महापुरुष योग, केदार योग, बुद्धादित्य योग और सौभाग्य योग एक साथ बन रहे हैं। शनि देव अपनी कुंभ राशि में मार्गी होकर शश राजयोग बना रहे हैं। बता दें कि खानापुर गांव से पूरब स्थित शनि मंदिर में शनिदेव की पूजा अर्चना एवं जयंती पिछले सात वर्षों से मनाई जा रही है। शनि देव न्याय के देवता हैं।
सरसों तेल, काले तिल, शमी पत्र चढ़ाने और ॐ शं शनैश्चराय नमः का मंत्र जाप से साढ़ेसाती-ढैय्या का कष्ट कम होता है। ग्रामीण सह वारिसलीगंज नप के वार्ड 23 के पार्षद राम पदारथ सिंह ने बताया कि शनि मंदिर में सात साल से अखंड ज्योति जल रही है। जबकि सुबह शाम ब्राह्मण पूजा पाठ करते है। बताया गया कि शाम 3:30 बजे से पूजा शुरू होगी। जबकि 4:30 बजे से महा प्रसाद का वितरण होगा। (वारिसलीगंज से उमा शंकर पाठक)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


