आंधी-पानी ने पहुंचाया नुकसान, कई पेड़ उखड़े

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को कौआकोल में आई आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज आंधी से कई पेड़ उखड़ गए, लोग बेघर हो गए और यातायात बाधित रहा। बारिश ने किसानों को आम और सब्जियों में नुकसान पहुंचाया। बिजली की तार गिरने से कई घंटों तक बिजली भी बंद रही, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंधी-पानी ने पहुंचाया नुकसान, कई पेड़ उखड़े

शुक्रवार को कौआकोल में अचानक आई आंधी-पानी ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी के कारण एक तरफ जहां दर्जनों पेड़ पौधे उखड़ गए, वहीं कई लोगों के आशियाना उड़ गए। जिसके कारण संबंधित गृहस्वामियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग बेघर हो गए।

यातायात पर प्रभाव

पेड़ उखड़ जाने के कारण पकरीबरावां-कौआकोल मुख्य पथ पर यातायात काफी देर तक बाधित रहा। हवा बारिश के कारण काफी मात्रा में आम का फल पेड़ से टूटकर गिर गया। जिससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि गरमा सब्जी को भी बारिश से भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी पानी के कारण कई स्थानों पर बिजली की तार पर ही पेड़ उखड़ कर गिर गए। जिसके कारण की घंटों तक बिजली बाधित हो गई। इसके कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बाधित हो जाने के कारण एक भी सबमर्सिबल नहीं चल पाया। लिहाजा लोगों को पीने तथा जरुरी उपयोग के लिए पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। ---- पकरीबरावां में घरों के उड़े करकट शुक्रवार की सुबह को आई तेज आंधी एवं बारिश से नुकसान हुआ है। कई झोपड़ियों के छप्पर आंधी में उड़ गए। कई घरों के करकट क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी से पेड़ को टहनियों को नुकसान हुआ है। आम को भी काफी नुकसान हुआ है। तेज आंधी में कई जगहों पर बिजली तार के गिर जाने से घंटों तक बिजली गुल रही। पेयजल के लिए लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। (नवादा से हिन्दुस्तान टीम)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौआकोल में आंधी ने कितना नुकसान पहुंचाया?
कौआकोल में आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसमें दर्जनों पेड़ उखड़ गए और कई लोग बेघर हो गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।