Nawada News: बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख जुर्माना

हिन्दुस्तान, नवादा
Follow us on Google News
share

Nawada News: नवादा की खनन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर अवैध खनन और परिवहन के आरोप में सात वाहनों को जब्त किया है। इनमें चार इंजन रिक्शा, दो ट्रैक्टर और एक ट्रक शामिल हैं। खनन टीम ने छापेमारी कर 02 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

Nawada News: बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख जुर्माना

Nawada News: नवादा की खनन विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पिछले 24 घंटे में अवैध खनन व परिवहन के आरोप में बालू व पत्थर लदे सात वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें बालू लदे चार इंजन रिक्शा व दो ट्रैक्टरों के अलावा पत्थर लदा एक ट्रक शामिल हैं। इस मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पुलिस के साथ छापेमारी

ताजा घटनाक्रम में खनन टीम ने गोविन्दपुर व थाली पुलिस के साथ बुधवार की सुबह छापेमारी कर थाली थाना क्षेत्र के अवनैया पहाड़ के समीप से अवैध रूप से नदी से खनन कर बोरियों में भरकर ले जा रहे बालू लदे चार इंजन रिक्शा को जब्त कर लिया। इनके चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। वाहनों पर करीब 50 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। खान निरीक्षक अंजनी कुमार के अलावा संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

अन्य ठिकानों पर कार्रवाई

इधर, खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व में छापेमारी कर खनन टीम ने मंगलवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर इलाके में छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। मौके से चालक भाग निकले। इस मामले में खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा द्वारा वारिसलीगंज थाने में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के आरोप में वाहनों के चालक व मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस मामले में आरेापितों के विरुद्ध 02 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।

पत्थर लदे ट्रक की जब्ती

वहीं खनन टीम ने अवैध रूप से परिवहन कर सीमा पार से जिले में पत्थर लदे ट्रक को पार कराने के आरेाप में एक वाहन जब्त कर लिया। घटना मंगलवार की शाम की है। सूचना पर खान निरीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में रजौली टोल प्लाजा के समीप कार्रवाई की गयी। जब्त ट्रक पर पत्थर लदा हुआ पाया गया। ट्रक को जब्ती बनाकर थाने में लगाया गया। दस्तावेजों की जांच में चालान व इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (आईएसटीपी) नहीं पाया गया। वाहन पर 10 लाख 50 हजार जुर्माना किया गया है। (नवादा/रजौली से अरविंद कुमार रवि/राजेश कुमार)

अवशेष प्रश्न

✦नवादा में कितने वाहनों को जब्त किया गया?−
नवादा में सात वाहनों को जब्त किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsनवादाNawada News: बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख जुर्माना